बांसवाड़ा : पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को सबके सामने नग्न कर 6 घंटे तक दी यह सजा
बांसवाड़ा। राजस्थान के बासवांड़ा जिले में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी और उसके प्रेमी के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने दोनों को नग्न करके खूंटे से बांध दिया और फिर उन पर करीब छह घंटे तक लाठी-डंडों से कहर बरपाया।

हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाला यह मामला राजस्थान के बांसवाड़ा के घाटोल ब्लॉक के खेमरा थाने इलाके का है। सूचना पाकर सुबह करीब छह बजे पहुंची पुलिस ने दोनों को उसके चंगुल से मुक्त करवाया और आरोपी शंकर, नारायण, पोखर और ज्ञान को गिरफ्तार किया।
बांसवाड़ा के खेमरा थानाधिकारी चेल सिंह के अनुसार महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। तीन साल का बेटा है। शादी के बाद मनमुटाव होने के कारण पति से अलग रहने लगी थी। सालभर पहले उसकी जान पहचान प्रतापगढ़ जिले के पारसोला थाना क्षेत्र के लिंबरवाड़ा के एक युवक से हुई।
दोनों छह माह से चित्तौड़गढ़ में किराए का मकान लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। मंगलवार की रात 10 बजे महिला का पति उसके साथियों के साथ कार लेकर आया और दोनों को अगवा कर घाटोल में उसके घर ले आया। यहां पर दोनों निर्वस्त्र कर एक खूंटे से बांध दिया।












Click it and Unblock the Notifications