Rajasthan: क्यों प्रसिद्ध उदयपुर की मां ईडाणा,अग्नि स्नान का क्या है रहस्य, लकवा रोग का कैसे होता है इलाज
Rajasthan Navratri Special News: नवरात्रि आते ही मां दूर्गा के दरबार में भक्तों का रैला और मेला लगना शुरू हो जाता है। वैसे तो कई मंदिर ऐसे है जहां पूरे सालभर भक्तों की रेलमपेल बनी रहती है लेकिन नवरात्रि में मां दूर्गा की पूजा करने की अलग ही परम्परा है।
आज राजस्थान में हम आपकों मां दूर्गा के एक ऐसे शक्तिपीठ की यात्रा करवाते है यहां मान्यता है कि मां दूर्गा अग्री का स्नान करती है। बताया जाता है कि यह मंदिर बहूत की चमत्कारी है। जहां भक्तों की हर मनोकामनाएँ पूरी होती है।
आइए आज सफर शुरू करते है झीलों की नगरी उदयपुर से, यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर मेवाडा प्रमुख शक्तिपीठ ईडाणा माता का ऐसा चमत्कारी मंदिर का । यहां की मान्यता सुनकर हर कोई दौड़ा चला आता है।

कहते है कि ईडाणा मां अग्नि का स्नान करती है। इस मंदिर में अचानक भीषण आग की लपटे उठती है देखते ही देखते पूरा मंदिर आग का गोला बन जाता है। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि ऐसा अब तक कई बार हो चुका है।
मंदिर से जुड़े श्रद्धालु बताते हैं कि वैसे तो माताजी कभी अग्नि स्नान करती है लेकिन साल में एक या दो बार यह चमत्कारी घटना जरूर होती है।
ईडाणा मां के दर्शनों के लिए आने वाले भक्त चुनरी, प्रसाद,माला आदि लेकर आते है। जब मां अग्नि स्नान करती है तो सब कुछ पलक झपकते ही जलकर राख हो जाता है लेकिन जब मां की मूरत की तस्वीर नजर आती है तो फिर चमत्कार के सिवाय भक्तों को कुछ नजर नहीं आता है।
मां का दरबार एक खुले चौक में स्थित है। इसके चारों तरफ कमेटी के कार्यालय, धर्मशाला आदि बन गए हैं। मान्यता है कि लकवा से ग्रसित रोगी मां के दरबार में आकर ठीक हो जाते हैं। प्रतिमा के पीछे त्रिशूल लगे हैं,भक्त अपनी मन्नत पूरी करवाने के लिए यहां त्रिशूल चढ़ाते हैं। संतान की मन्नत रखने वाले भक्त यहां झूले चढ़ाते हैं।
मेवाड़ की शक्ति पीठ ईडाणा माता ने छह महिने पहले चैत्री नवरात्री के पहले दिन अग्नि स्नान किया था। सुबह 10.20 बजे अचानक से प्रतिमा के चारों ओर आग की लपटें उठी। आधे घंटे तक तेज लपटों के साथ दर्शन हुए। इससे पहले पिछले साल भी 24 मार्च 2023 को चौत्र महीने में ईडाणा माता ने अग्नि स्नान किया था।
बहरहाल इस नवरात्रि में अभी तक अग्निस्नान के दर्शन भक्तों को नहीं हो सके है। माना जा रहा है कि नवरात्रि में माता कभी भी यह चमत्कार दिखा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications