JAIPUR: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्यों हुई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सूचना मिलते ही मच गया हड़कंप !

Jaipur Airport News: जयपुर एयरपोर्ट पर आज विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गई। जानकारी सामने आई है कि जयपुर में उड़ते विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है।

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान को सुरक्षा घेरे में लिया गया और सघन जांच पड़ताल कर तलाशी ली गई है। दरअसल इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-98 दमाम से लखनऊ जा रही थी जिसे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दमाम से लखनऊ जा रही एक फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट से यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था।

air-indigo-flight-makes-emergency-landing-in-jaipur-panic-after-bomb-threat-to-blow-up-the-plane

जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार लैंडिंग के कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी फ्लाइट में बम होने का मैसेज मिला। फ्लाइट को लैंड होते ही तुरंत सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया। करीब आधा घंटे तक यात्रियों को उसमें बैठाया रखा।

फ्लाइट को आइसोलेट कर यात्री व कार्गों की चैकिंग की गई। जानकार सूत्रों की माने तो फ्लाइट के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला है।

बम की सूचना मिलते ही यात्रियों में खलबली मच गई, विमान में बैठे यात्री बम की धमकी के डरे और सहमें नजर आए। विमान में बच्चे, महिलाओं के अलावा बुजुर्ग भी थे।

सर्च ऑपरेशन के दौरान यात्रियों को करीब एक घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रखा, कुछ यात्रियों को दीवार के पास बैठाए भी रखा। इससे कई यात्री गुस्सा भी हो गए।

दमाम से लखनऊ जा रही इंडियो एयरलाइन की एक इंटरनेशनल फ्लाइट की शाम करीब छह बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। उसमें भी एटीसी के जरिए उडाऩ भरने के बाद बम होने की सूचना मिली थी।

पायलट से इसकी सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को मिली तो हड़कम्प मच गया। फ्लाइट के जयपुर में लैंड होते ही तुरंत आइसोलेशन वे पर लिया गया और उसे आइसोलेट किया गया।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। उसके 100 मीटर के दायरे मेंं नो मूवमेंट जोन बनाया गया। कुछ देर के लिए दूसरी फ्लाइट्स का मूवमेंट भी रोक दिया गया।

हालांकि उसमें भी सर्च अभियान के दौरान कुछ नहीं मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। इस फ्लाइट में पायलट व क्रू-स्टाफ समेत कुल 182 लोग सवार बताए जा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+