Rajasthan CM Face: सीएम की घोषणा से पहले दिल्ली पहुंचीं वसुंधरा राजे ने जमकर कीं PM मोदी की तारीफ
Vasundhara Raje in Delhi: राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले वसुंधरा राजे सिंधिया ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। आज राजे की भाजपा की जेपी नड्डा से मुलाकात होनी है। इस बीच वसुंधरा राजे ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।
वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड विजय इस बात का प्रतीक है कि कि मोदी जी की गारंटी के आगे कांग्रेस के झूठे वादे और दावे नहीं चले। आज संसदीय दल की बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सांसदों द्वारा शानदार स्वागत...'

इधर, जयपुर में वसुंधरा राजे के बेटे व झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह पर विधायकों की बाड़ाबंदी के आरोप लगे हैं। बारां जिले की किशनगंज सीट से विधायक ललित मीणा के पिता पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने आरोप लगाया है कि दुष्यंत सिंह ने उनके विधायकों को जयपुर के होटल में ठहरा रखा था, जिसे वे होटल पहुंचकर अपने साथ ले आए।
राजनीति के जानकार कहते हैं कि विधायकों की बाड़ाबंदी और प्रचंड बहुमत मिलते ही जयपुर में वसुंधरा राजे की विधायकें से मुलाकात की बात को भाजपा आलाकमान ने गंभीरता से लिया है। दोनों मामलों में आलाकमान के सामने अपना पक्ष रखने के लिए वसुंधरा राजे को दिल्ली तलब किया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan CM कौन होगा? वसुंधरा दिल्ली पहुंचीं, जयपुर में बेटे दुष्यंत ने कर ली विधायकों की बाड़ाबंदी!
वसुंधरा राजे सिंधिया रात ही जयपुर से दिल्ली पहुंच गई थीं। गुरुवार तीन बजे उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होनी थी, मगर जेपी नड्डा संसद में व्यस्त होने की वजह से राजे को साढ़े पांच बजे का टाइम मिला था। मुलाकात में क्या वसुंधरा राजे उनको अपनी ताजपोशी के लिए राजी करेंगी या नड्डा उनको समझाएंगे कि इस बार किसी नए चेहरे को मौका दिया जाएगा।
उधर, तिजारा सीट से जीतकर आए बाबा बालकनाथ, विद्याधरनगर सीट से जीतीं दीया कुमारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कैबिनेट के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सीएम की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Baba Balak Nath Biography: पंकज क्यों बना महंत बालकनाथ? माता-पिता ने बताई असली वजह












Click it and Unblock the Notifications