Ramlal Jat: कौन हैं राजस्व मंत्री रामलाल जाट, जिनके खिलाफ 5 करोड़ की मशीनरी चोरी की FIR दर्ज
ramlal jat revenue minister rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, जिसकी जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है।
भीलवाड़ा जिले के आसींद डीएसपी योगेश शर्मा के अनुसार राजस्व मंत्री रामलाल जाट व उनके करीबियों पूरणमल गुर्जर, महिपाल सिंह, सूरज जाट व महावीर प्रसाद चौधरी पर डरा-धमकाकर ग्रेनाइट की खान हड़पने और वहां से करीब पांच करोड़ की मशीनरी चोरी का आरोप है।

दरअसल, राजस्थान के मंत्री रामलाल जाट का यह मामला पुराना है। राजस्थान हाइकोर्ट के निर्देश पर भीलवाड़ा जिले की मांडल न्यायालय ने करीब एक माह पहले रामलाल जाट व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था, मगर भीलवाड़ा पुलिस इनको कथित तौर पर बचा रही थी। कोर्ट के आदेश के बावजूद इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से बच रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट ने पहले एफआईआर दर्ज करने की बजाय सवा साल पुराने इस मामले को जांच के लिए रख लिया था, जिस पर मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। हाईकोर्ट ने संज्ञेय अपराध मानते हुए अधीनस्थ कोर्ट को निर्देश दिया कि परिवादी परमेश्वर जोशी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिया जाए।

रामलाल जाट पर क्या आरोप हैं?
मुम्बई निवासी परमेश्वर जोशी मूलरूप से राजसमंद के झीलवाड़ा के रहने वाले हैं। साल 2022 में जोशी अजमेर रेंज आईजी व भीलवाड़ा एसपी को शिकायत देकर बताया कि साल 2014 में उसने ग्रेनाइट की खान लीज पर ली थी। महिपाल सिंह, महावीर चौधरी और सूरज जाट ने साल 2021 में खान में अवैध रूप से खनन शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनको राजस्व मंत्री रामलाल जाट का नाम लेकर धमकाया।
परमेश्वर जोशी ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसकी ग्रेनाइट की खान को विस्फोट से उड़ाने और जान से मारने की धमकी देकर उस पर साझेदारी कर लेने का दबाव बनाया गया। उस समय जाट ने पांच करोड़ रुपए का देने का भ्रोसा दिलाया था, लेकिन बाद में पैसा देने में आनकानी करने लगे।
रामलाल जाट का जीवन परिचय
- नाम : रामलाल जाट
- पिता का नाम : जमनालाल जी जाट
- जन्म तिथि : 2 मई 1965
- पता : गाव प्रतापपुरा, पोस्ट अंटाली, तह हुरडा जिला भीलवाड़ा
- शैक्षणिक योग्यता : द्वितीय वर्ष (कृषि अनुसंधान व डेयरी मैनेजमेंट डिप्लोमा )
- राजकीय सेवा : 1986-94 राजस्थान पुलिस सेवा

रामलाल जाट का राजनीतिक करियर
- 1982-83 प्रयाग महाविद्यालय विजयनगर में एन एस यू आई नगर अध्यक्ष
- 1994-98 भीलवाड़ा- चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ बांसवाड़ा डूगरपुर को ऑपरेटिव मूवमेंट डेयरी चेयरमैन
- 2005 से अध्यक्ष भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड
- 1998 से 2003 विधायक बनेड़ा-हूरडा विधानसभा क्षेत्र
- 2003 से 2008 विधायक बनेड़ा-हूरडा विधानसभा क्षेत्र
- 2000 से 2005 उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस समिति
- 2001 से 2006 प्रदेश अध्यक्ष किसान खेत मजदूर कांग्रेस
- 2006 से प्रदेश अध्यक्ष किसान खेत मजदूर कांग्रेस
- 2008 से 2013 विधायक माण्डल विधानसभा क्षेत्र
- 2013 से वर्तमान विधायक माण्डल विधानसभा क्षेत्र
- 28 फरवरी 2009 से 15 नवम्बर 2011 तक राजस्थान सरकार में वन पर्यावरण एवं खनिज राज्यमंत्री।












Click it and Unblock the Notifications