Prabha Chaudhary: कौन हैं प्रभा चौधरी, जिनकी लोकसभा चुनाव 2024 में जयपुर से दिल्‍ली तक में हो रही चर्चा

Prabha Chaudhary Join BJP: लोकसभा चुनाव 2024 का रंग दिग्‍गज नेताओं ही नहीं बल्कि छात्र नेताओं पर भी चढ़ा हुआ है। इसका ताजा उदाहरण प्रभा चौधरी हैं।

प्रभा चौधरी राजस्‍थान पहली महिला छात्रसंघ अध्‍यक्ष रही हैं। इन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान भाजपा ज्‍वाइन कर ली है। पहले टिकट के लिए लॉबिंग करने अब पार्टी बदलने से प्रभा चौधरी की जयपुर से दिल्‍ली तक में खूब चर्चा हो रही है।

Prabha Chaudhary

प्रभा चौधरी का जीवन परिचय

  • प्रभा चौधरी मूलरूप से जैसलमेर जिले के छोटे से गांव श्रीमोहनगढ़ की रहने वाली हैं।
  • जोधपुर से LMM की पढ़ाई करने वाली प्रभा चौधरी शादी के बाद राजनीति से थोड़ी दूर रही थीं, मगर अब वापसी की है।
  • प्रभा चौधरी की शादी सिद्धार्थ कड़वासरा के साथ हुई है। सिद्धार्थ कड़वासरा वकील हैं और जोधपुर के रहने वाले हैं।
  • प्रभा चौधरी एनएसयूआई से जुड़ी रहीं और अब लोकसभा चुनाव 2024 में जैसलमेर-बाड़मेर सीट से टिकट मांग रही थी।
  • बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस ने बायतु विधायक हरीश चौधरी के करीबी उम्‍मेदाराम बेनीवाल को प्रत्‍याशी बनाया है।
  • उम्‍मेदाराम बेनीवाल आरएलपी छोड़कर कांग्रेस में आए हैं।

प्रभा के साथ कई कांग्रेस नेता गए

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रभा चौधरी के साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्‍वाइन की है। इनमें जैसलमेर कांग्रेस के नेता व नगरपरिषद चेयरमैन हरिवल्लभ कल्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मूलाराम चौधरी आदि शामिल हैं। जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में प्रभा चौधरी व अन्‍य नेताओं ने भाजपा ज्‍वाइन कर लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्‍याशियों में समर्थन में प्रचार करने का आह्वान किया।

राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2024

बता दें कि राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पहले चरण में 12 सीटों पर 19 अप्रैल व दूसरे चरण में 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। बीते 10 साल से भाजपा सभी सीटें जीत रही है। इस बार भी भाजपा मिशन 25 को लेकर आगे बढ़ रही है जबकि कांग्रेस खाता खोलने को बेताब है। अब तक भाजपा ने 22 व कांग्रेस ने 25 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने दौसा, धौलपुर-करौली व भीलवाड़ा सीट पर अभी तक प्रत्‍याशी नहीं उतारे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+