Who is Bhupendra Yadav: भूपेंद्र यादव की जीवनी, जानिए नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री 2024 के बारे में
Who is Bhupender Yadav: राजस्थान में पहली बार सांसद बने यादव के मंत्री बनने की वजह कहीं हरियाणा तो नहीं?
राजस्थान से दो बार राज्यसभा का सफर तय करने वाले भूपेंद्र यादव इस बार लोकसभा से संसद पहुंचे है और मोदी सरकार के कैबिनेट 3.0 में एक बार फिर से मंत्री बनाए गए है।

चलिए आपकों बता दे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव की पूरे राजनीतिक जीवन का सफर। छात्र राजनीति से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले भूपेंद्र यादव मात्र सात साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। आइये जानते हैं कि भूपेंद्र यादव कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है।
भूपेंद्र यादव मूल रूप से गुरुग्राम जिले के गांव जमालपुर के रहने वाले हैं। वे राजस्थान से राज्यसभा में दो बार पहुंच चुके हैं।
भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह यादव रेलवे में नौकरी करते थे। वे कई वर्षों तक राजस्थान के अजमेर में पदस्थ रहे। इसके चलते उनका पूरा परिवार राजस्थान के अजमेर ही वर्षों तक रहा।
भूपेंद्र यादव ने स्कूल से लेकर कालेज तक की शिक्षा राजस्थान में ही ग्रहण की। 1993 में सेवानिवृत्ति के बाद परिवार पैतृक गांव में रहने लगा।
बता दें कि डॉ. भूपेंद्र यादव मूलरूप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। 30 जून 1969 को जन्मे भूपेंद्र यादव ने अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल कर रखी है। सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे।
अजमेर के कुंदन नगर में रहने वाले भूपेंद्र यादव साल 2000 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव, साल 2010 में भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए थे।
साल 2012 में भूपेंद्र यादव को पहली बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया गया था। साल 2018 में यादव को राज्यसभा सांसद बनने का मौका दूसरी बात मिला।
भूपेंद्र यादव मूल रूप से गुरुग्राम जिले के गांव जमालपुर के रहने वाले हैं। वे राजस्थान से राज्यसभा में दो बार पहुंच चुके हैं। उनके पिता कदम सिंह यादव रेलवे में नौकरी करते थे।
वे कई वर्षों तक अजमेर में पदस्थ रहे। इसके चलते उनका पूरा परिवार राजस्थान के अजमेर ही वर्षों तक रहा। भूपेंद्र यादव ने स्कूल से लेकर कालेज तक की शिक्षा राजस्थान में ही ग्रहण की। 1993 में सेवानिवृत्ति के बाद परिवार पैतृक गांव में रहने लगा।
पिछले कुछ वर्षों के दौरान भूपेंद्र यादव की पहचान भाजपा के गिने चुने रणनीतिकारों में हो चुकी है। संगठन में उनके पास राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी रही है।
अलवर लोकसभा सीट से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस के ललित यादव को 48,282 वोट से हरा दिया है। भूपेंद्र यादव को 6,31,992 और ललित यादव को 5,83,710 वोट मिले हैं। बसपा के फज़ल हुसैन 19,287 वोटों के साथ तीसरे नंबर रहे।
राजस्थान के अहिरवाल इलाके में पड़ने वाली अलवर सीट बीते कुछ वक्त से लगातार चर्चा में रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बाबा बालक नाथ यहां से भाजपा के टिकट पर जीते थे।
बालकनाथ, 2016 में रोहतक के मस्तनाथ मठ के महंत बने, तो कार्यक्रम में बाबा रामदेव और योगी आदित्यनाथ, दोनों पहुंचे थे। बालकनाथ अपने बयानों को लेकर चर्चा पैदा करते रहे, जो सिलसिला 2019 में उनके सांसद बनने के बाद भी जारी रहा।
2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने अलवर की ही तिजारा सीट से चुनाव लड़वाया। बालकनाथ जीत गए, तो अटकलें लगने लगीं कि उन्हें सीएम भी बनाया जा सकता है। लेकिन कुर्सी चली गई भजन लाल को।
मगर अलवर चर्चा से बाहर नहीं हुआ। क्योंकि यहां से भाजपा संगठन ने अपने सबसे विश्वस्त क्राइसिस मैनेजर और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी समझे जाने वाले भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा था।
भूपेंद्र यादव राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद हैं और मोदी 2.0 कैबिनेट में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के साथ साथ श्रम एवं रोज़गार मंत्री हैं।
भूपेंद्र यादव संघ की अधिवक्ता परिषद में रहे. प्रज्ञा ठाकुर मामले में वकीलों की टीम का हिस्सा रहे। यहां से उन्हें अरुण जेटली का साथ मिला और भाजपा में ऊपर उठते चले गए।
2010 में राष्ट्रीय सचिव बने. 2012 में राजस्थान से राज्यसभा गए और 2013 के विधानसभा चुनाव में उनके काम की तारीफ हुई। आज भूपेंद्र यादव की गिनती अमित शाह के विश्वस्त लोगों में होती है।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत












Click it and Unblock the Notifications