Amit Sehra कौन है? 500 रुपए उधार लेकर जानें कैसे रातों-रात बन गया 11 करोड़ का मालिक? वजह जानकर घूम जाएगा माथा!
Who Is Crorepati Amit Sehra News: किस्मत का कोई भरोसा नहीं, कभी 500 रुपये उधार लेकर सब्जी बेचने वाला आदमी रातोंरात करोड़पति बन जाए। जयपुर के रहने वाले वाले 35 वर्षीय अमित सेहरा ने पंजाब स्टेट लॉटरी (Punjab State Lottery) की दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये का फर्स्ट प्राइज जीतकर सबको चौंका दिया। यह टिकट उन्होंने अपने दोस्त मुकेश से 500 रुपये उधार लेकर बठिंडा की एक दुकान से खरीदा था।
मंगलवार (4 नवंबर 2025) को अमित चंडीगढ़ पहुंचे और इनाम का क्लेम फॉर्म जमा किया। आंसुओं से भरी आंखों में उन्होंने कहा, 'मुझे पता था किस्मत पलटेगी, लेकिन इतनी जल्दी और इतने बड़े रूप में नहीं। यह भगवान की कृपा है-छप्पर फाड़ के दे दी।' अमित का यह सफर साधारण जिंदगी से अमीरी तक की प्रेरक कहानी आइए जानते हैं...

Who Is Amit Sehra: दोस्त की मदद से पहली लॉटरी, फिर जैकपॉट
अमित सेहरा- राजस्थान के जयपुर जिले के, कोटपुतली में ठेले पर सब्जी बेचकर अपना गुजारा चलाते हैं। सुबह 5 बजे उठकर शाम तक मेहनत, फिर भी 16 सदस्यों वाले संयुक्त परिवार का पालन-पोषण मुश्किल। 31 अक्टूबर 2025 को पंजाब स्टेट लॉटरी के दिवाली बंपर ड्रॉ (लुधियाना में शाम 8 बजे) के नतीजे घोषित हुए, जिसमें अमित का टिकट नंबर विजेता निकला। कुल प्राइज पूल 36.14 करोड़ रुपये का था, जिसमें 18.84 लाख टिकट बिके।
अमित ने बताया, 'मैं पंजाब के मोगा अपने चाचा से मिलने गया था। रास्ते में बठिंडा में चाय पीने रुके, तो वहां रतन लॉटरी वितरक की दुकान दिखी। मुकेश ने कहा, 'तू तो रोज भगवान को मानता है, किस्मत पर भरोसा रखता है-टिकट ले ले।' मेरी जेब खाली थी, तो मुकेश ने 500 रुपये उधार दिए। मैंने पहली बार 1000 रुपये के दो टिकट खरीदे। घर लौटकर फोन खराब हो गया, तो रिजल्ट चेक ही नहीं कर पाया।' 1 नवंबर को मुकेश ने फोन किया, 'भाई, तू 11 करोड़ जीत गया!' लेकिन अमित को भरोसा नहीं हुआ-मोबाइल न यूज करने वाले वे लॉटरी एजेंसी के कॉल को झूठा मान बैठे। चार दिन बाद अधिकारी घर पहुंचे, तो सच्चाई पता चली।
अमित ने क्लेम के लिए चंडीगढ़ जाने के पैसे भी नहीं थे, लेकिन परिवार ने इकट्ठा किए। पत्नी और दो छोटे बेटों के साथ पहुंचे, जहां चेक मिला। नियमों के मुताबिक, 25 दिनों में क्लेम करना होता है-अब टैक्स कटने के बाद नेट अमाउंट मिलेगा।

दोस्त मुकेश को 1 करोड़, बेटियों को 50-50 लाख: अमित की कृतज्ञता और भविष्य की योजनाएं
जयपुर निवासी अमित (Jaipur Vegetable Vendor Amit Sehra) की आंखें नम हो जाती हैं, जब मुकेश का जिक्र आता। 'मुकेश ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं उसे 1 करोड़ दूंगा। उनकी दो बेटियों को 50-50 लाख दूंगा। अमित ने बताया कि मां खो चुका हूं, तो बेटियों की परेशानी समझता हूं।' बाकी पैसे? 'पहले कर्ज चुकाऊंगा, घर बनवाऊंगा। दो बेटों की पढ़ाई पर खर्च-डॉक्टर या इंजीनियर बनेंगे।' अमित ने कहा, 'मेरी सारी गरीबी खत्म हो गई। पंजाब सरकार की लॉटरी स्कीम की तारीफ-हर गरीब को मौका मिले।'
वीडियो में अमित भावुक नजर आते हैं:-'खुशी बयां नहीं कर सकता।' यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां लोग कह रहे हैं, 'दोस्ती और किस्मत का कमाल!' पंजाब लॉटरी डिपार्टमेंट ने पुष्टि की: 'टिकट बठिंडा से खरीदा गया। कोई फीस नहीं, बस ओरिजिनल टिकट और बैंक डिटेल्स जमा।'

Lottery Truth: ऑनलाइन फर्जीवाड़ा से सावधान, पेपर टिकट ही असली
पंजाब सरकार की यह लॉटरी पेपर-बेस्ड है-ऑनलाइन बैन है, जो अवैध। अमित की जीत दिवाली के थीम पर आधारित ड्रॉ का हिस्सा थी, जो भगवान राम की 14 साल की वनवास के बाद अयोध्या वापसी का प्रतीक। कुल 36.14 करोड़ के प्राइज में सेकंड प्राइज 10 लाख, थर्ड 5 लाख। विजेता टिकट खरीदने वाले नाम-नंबर छोड़ते हैं, लेकिन अमित जैसे कई खुद चेक करते हैं। अमित सेहरा की कहानी साबित करती है-मेहनत और विश्वास से किस्मत पलट सकती है। ईश्वर सबको ऐसी खुशी दे! अपडेट्स के लिए फॉलो करें...
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: पहले चरण में हर तीसरा उम्मीदवार क्रिमिनल! 40% कैंडिडेट करोड़पति, रिपोर्ट में और भी खुलासे












Click it and Unblock the Notifications