Rajasthan News: राजस्थान कहां से आया उड़ने वाला सांप,डीएफओ हरीकिशन सारस्वत ने बताई सच्चाई !
Flying Snake In Rajasthan: आपकों सुनने और देखने में शायद अजीब और गजब लगे कि राजस्थान में भी उड़ने वाला सांप पाया गया है। लेकिन यह सच है कि एक ऐसे प्रजाति का सांप प्रदेश में मिला है जो अब आपने और हमने किस्से,कहानियों में पढ़ा और सुना है।
दरअसल राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक घर के छत पर उड़ने वाला सांप दिखाई दिया। यह सांप एक पेड़ से दूसरे स्थान करीब 4 मीटर तक उड़ान भर सकता है।
प्रतापगढ़ जिले के दलोट कस्बे में अजय चौधरी के मकान की छत पर एक सांप दिखाई दिया। यह सांप रेंग नहीं रहा था। बल्कि हवां में उड़ रहा था। उड़ते हुए सांप को देखकर लोग हैरान हो गए। सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

"ब्रांच बैंक ट्री स्नेक प्रजाति का सांप जंगल में मिलता है"
सूचना पर मौके पर पहुंचे सर्प मित्र लव कुमार जैन ने बताया कि यह 'ब्रांच बैंक ट्री स्नेक' प्रजाति का उड़ने वाला सांप है। अमूमन यह जंगलों पाया जाता है और यह सांप विषैले नहीं होते हैं। यह है एक पेड़ से दूसरे पड़े पर करीब 4 मीटर तक छलांग लगाता है लोगों को लगता है कि यह उड़ता है हां यह देखने में उड़ता हुआ ही नजर आता है।
राजस्थान में उड़ने वाला सांप, सर्प मित्र के साथ डीएफओ ने बताई सच्चाई? pic.twitter.com/0UrnBTtzBU
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 2, 2024
4 से 5 मीटर तक पेड़ पर छलाग लगाता है सांप
सर्प मित्र लव कुमार जैन ने बताया कि 'ब्रांच बैंक ट्री स्नेक' एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाता है, इसीलिए इसे उड़ने वाला सांप कहते हैं। यह एक जगह से दूसरी जगह 4 से 5 मीटर तक छलांग मारकर उड़ान भरता है।
इस सांप की खास पहचान
सांप के स्कीन के नीचे लकीरें हैं, जो रात में चमकती हैं
यह सांप बहुत ही लचीला होता है। इसके शरीर की बनावट ही ऐसी होती है कि एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक उड़ान भर कसता है। सांप के स्कीन के नीचे लकीरें हैं, जो रात में चमकती हैं। मेढक, छिपकली और कीड़े-मकोड़ों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सांप इसका इस्तेमाल करता है।
जगंल में ऊंचे पेड़ों पर इनका वास होता है
यह सांप आमतौर पर जंगल में पाए जाते हैं। आबादी क्षेत्र में नहीं आते हैं। पहाड़ों और ऊंचे पेड़ों पर इनका वास होता है। सर्प मित्र ने बताया कि गर्मी और पानी पीने के कारण घर में घुस गया हो। इस सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
प्रतापगढ़ के डीएफओ हरीकिशन सारस्वत ने बताया कि जिस तरह सांप की लम्बाई है उससे नहीं लगता है कि वह उड़ान भरता है।
लेकिन आज ही इसकी जानकारी मिली है। सर्प मित्र के साथ हम जानकारी जुटा रहे है कि क्या इस प्रजाति के सांप यहां देखे गए है। हालांकि इससे पहले इस प्रजाति का सांप कभी इस इलाके में देखने को नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications