Rajasthan News: राजीव गांधी युवा मित्रों की सीएम के पिता से गुहार,न्याय करों सरकार !

Rajasthen Letest News: भजनलाल सरकार से पीड़ित राजीव गांधी युवा मित्र अनदेखी से आहत होकर आज मुख्यमंत्री के घर पिता से मिलने पहुंच गए।

आंदोलन कर रहे राजीव गांधी युवा मित्रों के जैसे ही सीएम भजनलाल शर्मा के घर पहुंचने की खबर पुलिस अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया।

when-the-agitating-rajiv-gandhi-yuva-mitras-reached-attari-village-today-to-submit-a-memorandum-to-t

सूचना मिलते ही अधिकारी भारी लवाजमें के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर 50 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित,परेशान और समस्याओं को लेकर जूझ रहे राजस्थान के राजीव गांधी युवा मित्र आज भरतपुर में सीएम के पिता को ज्ञापन देने पहुंच गए।

दरअसल राजीव गांधी युवा मित्र के जरिए नौकरी कर रहे लोगों को हटा दिया गया है। इसलिए बेरोजगार हुए लोग आज सीएम के गांव अटारी पहुंचे थे।

गांव से रैली के रूप में भरतपुर के निवास पर सीएम के पिता को ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

राजीव गांधी युवा मित्र संगठन के अध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी युवक मित्र के जरिए पांच हजार लोगों को रोजगार दिया गया था।

लेकिन बीजेपी की सरकार आते ही उन्हें हटा दिया गया। जिसके बाद बेरोजगार हुए लोग पिछले 53 दिनों से जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं।

आज कुछ लोग सीएम के गांव अटारी पहुंचे और वहां से रैली के रूप में भरतपुर के जवाहर नगर में स्थित सीएम निवास पर सीएम के पिता को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन देना चाहते थे।

इसके बारे में जैसे ही पुलिस, प्रशासन को पता लगा तो मौके पर पुलिस ने गांव अटारी में पहुंच कर उन्हें खदेड़ दिया लेकिन आंदोलन कर रहे लोग खेतों के जरिये फिर से सीएम के गांव अटारी पहुंच गए और, प्रदर्शन करने लगे।

जहां से पुलिस ने करीब 50 बेरोजगारों को हिरासत में ले लिया। सीएम के अटारी गांव स्थित और भरतपुर के जवाहर नगर स्थित मकान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

नदबई तहसीलदार कैलाश गौतम ने बताया कि बेरोजगार युवाओं ने ज्ञापन दिया है जिसे कलेक्टर के जरिये सीएम कार्यालय पहुँचाया जायेगा।

सभी प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और थाने लेकर गई है। बेरोजगारों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सीएम के गाँव को छावनी में तब्दील कर दिया। हर गली और सड़क पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+