जब उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को दिया यह जवाब

Rajasthan Assembly: 16वीं विधानसभा सत्र के दौरान आज बुधवार को डिप्टी सीएम दीया कुमारी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक दूसरे पर जमकर तीखे बाण छोड़ दिए।

राजस्थान में 16 वीं विधानसभा के सत्र में आज कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को कह दिया की जब प्रधानमंत्री 10 साल से झाड़ू लगा रहे है तब भी यह हालात क्यों है?

when-deputy-chief-minister-diya-kumari-gave-this-answer-to-leader-of-opposition-in-the-assembly-tika

16 वीं विधानसभा में आज बुधुवार को सत्र की सुरूआत के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इस सत्र में अजीब वाकिया तब हुआ जब अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक जुबेर खान ने पर्यटन स्थलों के रखरखाव और सफाई का सवाल उठाया।

अलवर जिले में स्थापित पैनोरमा की देखरेख को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल का जब उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जब जवाब दे रही थी तो जवाब खत्म होने के बाद अगला सवाल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शहर सहित पर्यटन स्थलों पर फैली गंदगी पर चुटकी लेते हुए उठाया।

चुटकी लेते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सालों से झाड़ू लगा रहे है तब भी सफाई क्यों नहीं हो पाई, तो अब फिर कब तक होगी।

इस सवाल का जब उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब दिया तो पूरा सदन टेबलों की आवाज से गूंज उठा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि चिंता मत किजिए आपकी फैलाई गई है उसे भी साफ करेंगे।

सबकों साफ करने में समय लगेगा। लेकिन मैं विश्वास दिलाती हूं कि जल्द पूरी गंदगी साफ कर देंगे। दरअसल विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सफाई के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने डिप्टी सीएम दीया कुमारी के जवाब पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी तो 10 साल से झाड़ू लगा रहे हैं।

स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, वह गंदगी साफ नहीं हुई है क्या ? इससे पहले डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी कांग्रेस को जमकर निशाना बनाया। मोदी जी 10 साल से झाड़ू लगा रहे हैं, गंदगी साफ नहीं हुई क्या

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर की साफ सफाई को लेकर मुद्दा उठाया। इसके जवाब में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कांग्रेस पर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 साल में काफी गंदगी इकट्ठा हो चुकी है।

इस दौरान पूरा प्रयास रहेगा की गंदगी को हटाया जाए। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम ने भी बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी तो 10 साल से झाड़ू लगा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान चल रहे हैं तो, वह गंदगी साफ नहीं हुई है क्या? अलवर उसमें नहीं है क्या? वहां तो आपका ही बोर्ड है, बीजेपी का ही सभापति है, बीजेपी का ही विधायक को संसद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+