Wether Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज,कई जगह ओलावृष्टि के साथ बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता
Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई है तो वहीं बारां जिले में चने के आकार के ओले गिरे है।
बारां जिले में ओलावृष्टि के बाद किसानों की भी चिंताएं बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों में खराबे की सम्भावनाएं बढ़ गई है।

राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हाड़ौती अंचल में अचानक मौसम बदल गया। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ ओले गिरने लगे जिससे किसानों की टेंशन बढ़ गई है।
कई जगहों पर हवा इतनी तेज थी कि कच्चे घरों के ऊपर टीनशेड देखते ही देखते उड़ गए। बारां जिले में तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरने लगे।
जिले के मऊ, मांगरोल, भंवरगढ़, पलायथा, जलवाड़ा में तेज हवा के साथ बारिश हुई. कोटा के कुंदनपुर क्षेत्र में में भी तेज हवा के साथ बरसात हुई।
वहीं कोटा, बूंदी व झालावाड़ जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
बारां जिले में बेमौसम बरसात किसानों के लिए आफत बन आई. जिले में गेहूं, सरसों, चना, मसूर, मटर की फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है।
इससे फसलों की कटाई भी प्रभावित हो सकती है. बारिश के चलते इलाके में ठंड भी बढ़ गई है.
वहीं मौसम विभाग ने आज भी यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में आज मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अंदेशा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications