5 वर्षीय आदिल खां के लिए मसीहा बनकर आया अमित पूनिया, ट्रांसफार्मर से चिपके हुए की बचाई जान, VIDEO

राजस्थान : ट्रांसफार्मर से चिपके 5 साल के आदिल खां को बचाने के लिए अमित पूनिया ने लगाई की जान की बाजी, देखें वीडियो

झुंझुनूं, 13 सितम्बर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी इलाके में एक बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए युवक ने जान की बाजी लगा दी और सफल भी रहा। अब हर कोई इस युवक की सूझबूझ और बहादुरी पर शाबासी देता नजर आ रहा है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Recommended Video

    5 वर्षीय आदिल खां के लिए मसीहा बनकर आया अमित पूनिया, ट्रांसफार्मर से चिपके हुए की बचाई जान, VIDEO
    चूरू झुंझुनूं सीमा पर नूहंद गांव की घटना

    चूरू झुंझुनूं सीमा पर नूहंद गांव की घटना

    हुआ ये था कि झुंझुनूं-चूरू जिले के बॉर्डर पर स्थित चूरू जिले के नूहंद गांव में पांच साल के एक बच्चे को करंट लग गया था। करंट लगने से झुलसे हुए बच्चे को पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

     दोस्त के ​साथ आइसक्रीम लाने गया

    दोस्त के ​साथ आइसक्रीम लाने गया

    न्हूंद गांव के मोबिन ने बताया कि उसका पांच साल का बेटा आदिल अपने दोस्त के ​साथ आइसक्रीम लाने गया था। लेकिन उसे जब आइसक्रीम नहीं मिली तो वापस वह घर की ओर आ रहा था।

    चौक में एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ

    चौक में एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ

    गांव के तेलियों के मोहल्ले में चौक में एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। उसमें करंट दौड़ रहा था। पांच साल के आदिल ने चलते चलते यूं ही ट्रांसफॉर्मर के साथ लगे अर्थिंग के तार को छू लिया और उसकी चपेट में आ गया।

    आदिल पूनिया दौड़कर आया

    आदिल पूनिया दौड़कर आया

    आदिल की चीख सुनकर वहां पास ही बैठा गांव का ही आदिल पूनिया दौड़कर आया और आदिल को करंट की चपेट में आए देख लकड़ी का फंटा उठाकर लाया और उसे ट्रांसफार्मर से अलग किया। इसके बाद अमित खुद रास्ते से गुजर रही गाड़ी को रुकवाकर बच्चे को पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    लाइनमैन ध्यान नहीं देता

    लाइनमैन ध्यान नहीं देता

    वहीं, आदिल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस ट्रांसफॉर्मर में कई बार पहले भी करंट दौड़ चुका है। लेकिन लाइनमैन ध्यान नहीं देता। इसलिए यह हादसा हुआ। अब इस घटना का भी एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पूरा का पूरा हादसा कैद हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+