Rajasthan voter turnout 2024: लोकसभा चुनाव के 1st चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर 54.41% मतदान
Rajasthan Voter Turnout Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की 12 सीटों पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक राजस्थान में कुल 54.41 प्रतिशत मतदान है। यह 6 बजे तक का अनुमानित आंकड़ा है।
राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। शेष 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी 25 सीटों पर मतों की गिनती देशभर में एक साथ 4 जून को की जाएगी।

राजस्थान चुनाव के हाइलाइट्स
-भरतपुर के रूपवास के मतदान केंद्र पर लोगों ने शराब ठेके हटाने की मांग को लेकर 6 घंटे तक वोट नहीं डाले।
-धौलपुर के एक मतदान केंद्र पर कुत्तों का आतंक देखा गया। यहां कुत्तों ने वोट डालने आए तीन मतदाताओं को काट लिया।
-बीकानेर के गंगाशहर के एक मतदान केंद्र के बाहर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
-नागौर के कुचेरा में RLP सुप्रीमो व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल और BJP प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा के समर्थक आपस में भिड़ गए। तेजपाल मिर्धा घायल हो गए।
-जयपुर के बस्सी, श्रीगंगानगर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, बीकानेर जिले के पोलिंग बूथों पर ग्रामीणों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया।
राजस्थान में पहले चरण का प्रतिशत मतदान (शाम 6 बजे तक)
अलवर 54.81
भरतपुर 50.97
बीकानेर 52.97
चूरू 61.05
दौसा 48.30
श्रीगंगानगर 62.12
जयपुर 60.05
जयपुर ग्रामीण 53.43
झुंझुनूं 46.91
करौली-धौलपुर 49.29
नागौर 56.89
सीकर 55.06
इनकी किस्मत का हुआ फैसला
श्रीगंगानगर में प्रियंका बैलाण मेघवाल vs कुलदीप इंदौरा
बीकानेर में अर्जुन राम मेघवाल vs गोविंद राम मेघवाल
चूरू में देवेंद्र झाझड़िया vs राहुल कस्वां
नागौर में ज्योति मिर्धा vs हनुमान बेनीवाल
झुंझुनूं में शुभकरण चौधरी vs बृजेंद्र सिंह ओला
सीकर में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती vs अमराराम (इंडिया गटबंधन)
जयपुर में मंजू शर्मा vs प्रताप सिंह खाचरियावास
जयपुर ग्रामीण में राव राजेंद्र सिंह vs अनिल चोपड़ा
अलवर में भूपेंद्र यादव vs ललित यादव
भरतपुर में रामस्वरूप कोली vs संजना जाटव
दौसा में कन्हैया लाल मीना vs मुरारी लाल मीना
करौली-धौलपुर इंदु देवी जाटव vs भजनलाल जाटव












Click it and Unblock the Notifications