Rajasthan chunav result 2024: भरतपुर से जीत के बाद क्या बोली संजना जाटव,फिर विश्वेंद्र ने दिया आशिर्वाद
Rajasthan lok sabha chunav result: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर आज मतगणना हो रही है। कई सीटों के नतीजों का रूझान भी आ चुका है। हालांकि अधिकारिक घोषणा होना अभी शेष है लेकिन नेता अपने पार्टी प्रत्याशियों को बधाई देने पहुंचने लगे है।
प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट और मुख्यमंत्री भजलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में कांग्रेस की संजना जाटव की जीत के बाद अब पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता विश्वेंद्र सिंह बधाई देने पहुंचे है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने संजना जाट के सिर पर हाथ रख कर आशिर्वाद देकर जीत की बधाई दी तो संजना जाटव ने भी पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह से पैर छूकर आशिर्वाद लिया।
आपकों बता दे कि लोकसभा चुनावों में विश्वेंद्र सिंह ने संजना जाटव को अपनी बेटी बनाया था और चुनाव में पूरी ताकत भी झौंकी थी। आज फिर पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि वोट के रूप में संजना को कन्यादान दिया है।
उधर थोड़ी देर बाद जिला निर्वाचन अधिकारी संजना जाट की अधिकारिक तौर पर जीत का ऐलान कर प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इस दौरान भी पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।
उधर संजना जाटव ने अपनी जीत पर क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा है कि हमारे आलाकमान के साथ मिलकर हमारे कार्यकर्ताओं,जनता ने चुनाव लड़ा है। क्षेत्र की जनता ने खुद को संजना समझकर चुनाव लड़ा है। क्षेत्र में अब विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी और पेयजल जैसी समस्याओं का समाधान करेंगे।
आपकों बता दे 21 राउंड की मतगणना के बाद संजना जाटव को 572341 वोट मिले है। तो वहीं भाजपा के रामस्वरूप कोली को 518451 वो मिले है।
कांग्रेस की संजना जाटव करीब 56 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए है। थोड़ी देर बाद अधिकारिक घोषणा के बाद ही जीत के अंतर की तस्वीर साफ होगी।












Click it and Unblock the Notifications