Rajasthan : दिल को छू लेगा बुजुर्ग पूर्व फौजी का नॉन स्टॉप अंग्रेजी में इंट्रोडक्शन का ये Viral Video
बुजुर्ग पूर्व फौजी की फर्राटेदार अंग्रेजी का यह वायरल वीडियो
चूरू, 15 अप्रैल। हाथ में थैला..., पैरों में हवाई चप्पल..., सिर पर गमछा...और पेंट-शर्ट में साधारण से दिखने वाले इस शख्स ने जब अपना परिचय दिया तो हर कोई देखता रह गया। वजह ये है कि बुजुर्ग ने फर्राटेदार अंग्रेजी में भरपूर जज्बे के साथ बोलते हुआ बताया कि वे पूर्व फौजी हैं और पाकिस्तान को जंग में धूल चटा चुके हैं।

चूरू सर्किट हाउस में रेहाना रियाज की जनसुनवाई
दरअसल, यह वाक्या राजस्थान के चूरू स्थित सर्किट हाउस का है। यहां पर हाल ही राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गईं रेहाना रियाज की जनसुनवाई थी। रेहाना रियाज खुद चूरू की रहने वाली हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 से दोपहर दो बजे तक चूरू सर्किट हाउस में हुई जन सुनवाई में कई फरियादी पहुंचे। उन्हीं में से एक थे चूरू जिले के गांव बीनासर के नौरंगलाल।

नौरंगलाल भाखर रिटायर्ड फौजी की मांग
करीब 85 वर्षीय नौरंगलाल भाखर रिटायर्ड फौजी हैं। राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज से इनकी मांग थी कि ग्वार पाठा की फसल को बीमा योजना में शामिल किया जाए।
चूरू जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना स्थल पर टीनशेड लगाया जाए। इसके अलावा चूरू जिला मुख्यालय पर बड़ी धर्मशाला का निर्माण हो ताकि धरना-प्रदर्शन करने आने वाले उसमें ठहर सकें।
इंदिरा गांधी के समय भी की देशसेवा
जब उनसे परिचय पूछा तो उन्होंने बड़े अदब से बताया कि बीएसएफ में सेवाएं दे चुके हैं। भारत-पाकिस्तान की जंग की हिस्सा लिया था। इसके अलावा जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तब भी उन्होंने देशसेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया था। वे चूरू तहसील के गांव बीनासर के रहने वाले हैं।

जज्बे को सलाम
चूरू एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हेमंत सिहाग ने बताया कि नौरंगलाल भाखर रिटायर होने के बाद अब किसानों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। कई किसान सभाओं में इन्हें नॉन स्टॉप एक घंटे तक इसी तरह के जज्बे से बोलते अक्सर सुना है। आज ये सर्किट हाउस में जनसुनवाई में अपना परिचय भी उसी अंदाज में दिया, जिसके लिए ये जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications