राजस्थान के जोधपुर में हिंसा मामला, मंत्री मदन दिलावर ने किया दौरा,आमजन से की अपील

Jodhpur News: जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव के बाद स्थिति का जायजा लेने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे जहां अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रभावित इलाके का जायजा लिया।

इस दौरान मीडिया से बाचतीत करते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सूरसागर में हुए विवाद के मामले में जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

violence-case-in-jodhpur-rajasthan-minister-madan-dilawar-visited-and-appealed-to-the-public

आपकों बता दे कि सूरसागर में पिछले शुक्रवार को सांप्रदायिक तनाव भड़का था। इस मामले में अब तक करीब 51 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि करीब 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जोधपुर पहुंचे जहां वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को अभिवृद्धि राशि के डीबीटी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान वह पिछले दिनों सूरसागर में हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद के हालातों का जायजा लेने के लिए सूरसागर पहुंचे, जहां उन्होंने दंगे में घायल महिला लाजवंती गहलोत और उनके परिवार वालों से भी बातचीत की।

क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से हो रहे इस इलाके में सांप्रदायिक तनाव को लेकर भी मंत्री को जानकारी दी। लोगों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भजनलाल सरकार में किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

जल्द ही इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दंगे में पीड़ित महिला की आंख की रोशनी चली गई, यह बड़ा ही दुखद पहलू है। फिहाल इलाके में शांति है और बाजार वापस खुलने लगे हैं। हालांकि इलाके में पुलिसकर्मी अभी भी अलर्ट पर हैं।

यहां हिंसा पिछले शुक्रवार को हुई थी, जिसमें अब तक करीब 51 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि करीब 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं।

पहली एफआईआर में एक दुकान मालिक ने अपनी दुकान जलाने को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर जलाने की रिपोर्ट पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे की मदद से उपद्रवियों को पहचानने का कार्य कर रही है।

क्षेत्र में अब स्थिति नियंत्रण में है। तनाव पूर्ण हालात को देखते हुए इलाके में अभी भी पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता लगा हुआ है, जो लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है।

वहीं डीसीपी पश्चिम राजेश यादव खुद इस पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सूरसागर में हुए सांप्रदायिक तनाव की जांच राजीव गांधी थाना अधिकारी देवी चंद ढाका कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+