Churu: रूस से 48 सौ KM दूर आकर अलेक्‍सा ने चूरू में विकास से रचाई शादी, जानिए कैसे शुरू हुई लव स्‍टोरी?

चूरू के गांव भगेला का विकास वर्मा रूस में जॉब करता है। वहां विकास को अलेक्‍सा से प्‍यार हो गया। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी कर ली।

Vikas Verma churu weds Alexa of Russia

यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। इसने न केवल सात समंदर पार किए बल्कि भाषा की सीमाएं भी लांघी। अपना प्‍यार हमेशा हमेशा के लिए हासिल करने के लिए युवती 48 सौ किलोमीटर दूर चली आई और राजस्‍थान के चूरू के छोटे गांव के विकास वर्मा से शादी रचा ली। शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

Recommended Video

    रतनगढ़ : आखिर क्यों है न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों की नापसंद, जाने आप भी
     विकास वर्मा रूस में भाषा अनुवादक की नौकरी करता

    विकास वर्मा रूस में भाषा अनुवादक की नौकरी करता

    चूरू जिले के राजगढ़ उपखंड के गांव भगेला निवासी शिक्षिका कमलेश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विकास वर्मा रूस में भाषा अनुवादक की नौकरी करता है। दो साल पहले उसकी मुलाकात रूस की अलेक्‍सा से हुई। दोनों पहले अच्‍छे दोस्‍त बने। फिर एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई। अलेक्‍सा रूस के शहर सेंट पिट्सबर्ग की रहने वाली है। वह वहां सरकारी विभाग में परीक्षक के तौर पर कार्यरत है।

    विकास ने अपने गांव भगेला में शादी करने की इच्‍छा जताई

    विकास ने अपने गांव भगेला में शादी करने की इच्‍छा जताई

    विकास ने अलेक्‍सा को वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से मिलवाया। उधर, रूस में अलेक्‍सा के परिजन विकास से भी मिले। दोनों ने दो साल तक को अच्‍छे जान लेने के बाद साल 2023 में शादी करने की ठानी। तब विकास ने अपने गांव भगेला में शादी करने की इच्‍छा जताई, जिसे अलेक्‍सा व उसके परिवार ने सहज स्‍वीकार कर लिया।

    रूस से चूरू की दूरी 4,846 किलोमीटर

    रूस से चूरू की दूरी 4,846 किलोमीटर

    फिर अलेक्‍सा ने रूस से चूरू तक के लिए 4,846 किलोमीटर की दूरी तय कर विकास वर्मा के घर पहुंची। यहां पर दोनों ने शादी की। शादी में अलेक्‍सा ने भारतीय दुल्‍हन की ड्रेस पहनी। लाल रंग के जोड़े में अलेक्‍सा बेहद खूबसूरत लग रही थी जबकि दूल्‍हे विकास वर्मा ने सूट पहना। दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और शादी की रस्म पूरी हुई। बेटे विकास की शादी पर पिता मोहनलाल वर्मा तथा माता विजय वर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    मीडिया से बातचीत में अलेक्‍सा ने बताया कि उसे भारत से मोहब्‍बत है। यहां का कल्‍चर उसे लुभाता है। दाल बाटी चूरमा की तो वह दीवानी है। पति विकास के परिजन भी काफी अच्‍छे हैं। यहां आकर उसे अपनेपन का अहसास हुआ। ससुराल वालों ने बेटी जैसा प्‍यार दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+