VODEO : लव मैरिज के बाद लड़की बोली-'सांसद भैया व पापा टॉचर्र मत करवाइए, हम दोनों चार दिन से भूखे हैं'

हनुमानगढ़, 21 सितम्बर। राजस्थान की लड़की और बिहार के लड़के की प्रेमी कहानी व शादी और टॉर्चर किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की ने शादी के बाद अपने पिता के नाम वीडियो जारी कर टॉचर नहीं करने की गुहार लगाई है। साथ ही लड़की ने प्रकरण श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल के राजनीतिक रसूक का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया है।

लड़की ने वीडियो में क्या कहा?

लड़की ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल वीडियो में लड़की कह रही है कि 'पापा मैं मानती हूं कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई...आपकी मर्जी के खिलाफ लक्‍की से शादी की है, क्‍योंकि मैं उससे बहुत ज्‍यादा प्‍यार करती हूं... मैं लक्‍की को नहीं छोड़ सकती.... सांसद निहालचंद मेघवाल के पॉलिटिकल पावर का इस्‍तेमाल कर जो आप मुझे टॉर्चर करवा रहे हो...पापा प्‍लीज इसे बंद कर दो...पुलिस हमें हर जगह टॉर्चर कर रही है... हमें ढूंढ़ रही है...इस बंद करवा दीजिए... हमने 4 दिन से कुछ भी खाया-पिया नहीं है...हम छिप-छिप कर रह रहे हैं...प्‍लीज पापा इसे बंद कर दीजिए और मुझे लक्‍की के साथ अपनी लाइफ सेट करने दीजिए....मुझे लक्‍की के साथ रहना है...'

 कैसे शुरू हुई कनिका व लकी की लव स्टोरी

कैसे शुरू हुई कनिका व लकी की लव स्टोरी

बता दें कि कनिका सोनी राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली है जबकि लकी बिहार के वैशाली जिले के हाथसार गंज निवासी है। लकी जिम ट्रेनर है। इसकी जिम हनुमानगढ़ में कनिका के घर के पास है। यह पर दोनों में जान पहचान हुई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई और इन्होंने शादी का फैसला लिया। दोनों की जाति अलग अलग होने के कारण कनिका के परिजन शादी के खिलाफ थे। 14 सितम्बर को इन्होंने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली।

 सांसद का आरोपों से इनकार

सांसद का आरोपों से इनकार

इधर, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से भाजपा सांसद निहालचंद मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में युवती के वायरल वीडियो में उनका नाम आने पर कहा कि वे न तो इस लड़की को और न ही उनके परिवार को जानते हैं। उनका कहना है कि इस बारे में उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया, ऐसे में उनका नाम क्यों लिया जा रहा है, यह समझ से बाहर है।

 कोर्ट व मंदिर में रचाई शादी

कोर्ट व मंदिर में रचाई शादी

बता दें कि यह प्रेमी जोड़ा पिछले दिनों राजस्थान से भागकर बिहार आ गया था। यहां कोर्ट व मंदिर में शादी रचाई। फिर इन्हें पता चला कि परिजन इनकी तलाश कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस भी बिहार के हाजीपुर में आकर गई है। ऐसे में ​कनिका व लकी ने बिहार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

लड़की ने खुद को बताया सांसद की बहन

लड़की ने खुद को बताया सांसद की बहन

इधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका और लकी ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कनिका ने खुद को श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल की बहन बताया था हालांकि इस संबंध खुद सांसद स्पष्ट कर चुके हैं कि वे इस लड़की व इसके परिवार को नहीं जानते।

 राजस्थान पुलिस ने लड़का लड़की के बयान लिए

राजस्थान पुलिस ने लड़का लड़की के बयान लिए

बिहार के सदर हाजीपुर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि राजस्थान पुलिस लड़की के अपहरण के मामले में जांच के लिए उनके पास आई थी। वो लड़की सांसद की बहन है या नहीं। यह जांच के बाद पता चल सकेगा। पुलिस थाने में कनिका और लकी भी आए थे। राजस्थान पुलिस ने उनके बयान लिए थे। लड़की यही बिहार में लकी के पास है। राजस्थान पुलिस लौट गई।

Recommended Video

    Bihar: लड़की ने gym trainer से भागकर की शादी, कहा- पापा टॉर्चर मत करवाएं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+