VIRAL VIDEO: जब पानी में दौड़ती मछली का सांप ने किया शिकार, वीडियो देख हो जाएंगे रौंगटे खड़े
SNAKE VIRAL NEWS: मानसून के मौसम में बारिश के दौरान तरह-तरह के नजारें आंखों के सामने देखने को मिलते है। आज ऐसा ही एक शानदार नजारा सामने आया है, जहां एक भूख से तड़पते सांप ने पानी में मछली का शिकार किया।
सांप के इस शिकार का वीडियों सोशल साइट्स प्लेटफॉर्म पक जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के धौलपुर जिले का है। जहां भूख से झटपटाते सांप ने मछली का शिकार किया है। सरोवर में मंडराती मछली को अपना निवाला बनाया है।
RAJASTHAN VIRAL VIDEO pic.twitter.com/hW6hCqkYJm
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 9, 2024
हरियाली से श्रृंगार किए हुए पहाड़ और हिलोर लेते सरोवर में पानी । धौलपुर में इन दिनों मचकुंड सरोवर सैलानियों को अद्भुत नजारे आकर्षित कर रहे हैं।

मचकुंड सरोवर में शुक्रवार को एक मत्स्य भक्षी सांप ने जैसे ही पानी में एक मछली को दौड़ते देखा तो पहले से शिकार करने के लिए घात लगाए बैठे करीब 4 फुट लंबे सांप ने पलभर में अपने मुंह में दबा लिया।
मछली की लम्बाई अधिक होने के कारण लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद मछली को अपना शिकार बनाया और देखते ही देखते मछली को निगल गया।
यह एक अद्भुत सांप है। इसे अंग्रेजी में फिशिंग स्नेक यानी मछलियों का शिकार करने वाला सांप कहते हैं। यह पूरी तरह पानी का जीव है यह पानी के पौधों के निकट रहना अधिक पसंद करता है।
इसे देखने से ऐसा लगता है, मानो पानी में पौधे की कोई शाखा पड़ी हो। किंतु यह अधिक समय तक पानी के भीतर नहीं रह सकता। इसीलिए इसे थोड़ी-थोड़ी देर में पानी की सतह पर सांस लेने के लिए आना पड़ता है।
यह मछलियों के साथ अन्य पानी के जीव-जंतुओं का भी शिकार करता है। यह पानी के मध्य पौधों की तरह शांत पड़ा रहता है और जैसे ही उसका शिकार बिल्कुल निकट आ जाता है, वैसे ही झपटकर उसे निवाला बना लेता है।
इन दिनों मानसून की झमाझम बारिश में ऐसे कई नजारें देखे जा रहे है। हालांकि लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications