Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dushyant Singh Vs Vaibhav Gehlot: 2 पूर्व CM के बेटों का परिणाम, दुष्‍यंत 5वीं बार जीते, वैभव दूसरी बार हारे

Dushyant Singh Vs Vaibhav Gehlot: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने राजस्‍थान के दो पूर्व मूख्‍यमंत्रियों के बेटों को चर्चा में ला दिया। एक वसुंधरा राजे के दुष्‍यंत सिंह व दूसरे अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हैं। दोनों के चुनाव परिणाम व राजनीतिक सफर में दिन-रात का अंतर है।

इस बार के चुनाव में वैभव गहलोत दूसरी बार हैं। पहले जोधपुर से और अब जालौर-सिरोही सीट से जबकि दुष्‍यंत सिंह ने झालावाड़-बांरा सीट से लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। वैभव की राजनीति उनके पिता अशोक गहलोत की छत्रछाया में आगे बढ़ रही है। वहीं, दुष्‍यंत के पास मां वसुंधरा राजे सिंधिया हैं।

Vasundhara Raje Vs Ashok Gehlot Son

दुष्‍यंत को सब जगह लीड, वैभव पिछड़े

लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर-सिरोही की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़े हैं जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्‍यंत सिंह ने झालावाड़-बारां लोकसभा सीट की सभी विधानसभा सीटों पर लेने में सफल हुए हैं।

दुष्‍यंत सिंह-वैभव गहलोत की हार-जीत का अंतर

झालावाड़-बारां सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी पोस्ट ग्रेजुएट दुष्‍यंत सिंह ने कांग्रेस की 10वीं पास उर्मिला जैन भाया को 3 लाख 70 हजार 989 वोटों से हरा दिया। दुष्‍यंत सिंह को कुल 865376 व उर्मिला जैन को 494337 वोट मिले।

जालौर-सिरोही सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी लॉ ग्रेजुएट वैभव गहलोत को कुल 595240 व भाजपा प्रत्‍याशी 10वीं पास लुंबाराम चौधरी को 796783 वोट मिले हैं। चौधरी ने गहलोत को 2 लाख 1 हजार 543 वोटों से हराया।

बेटे की हार पर गहलोत क्‍या बोले?

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर वैभव गहलोत की हार पर उनके पिता अशोक गहलोत बोले कि हमें पहले ही पता था कि वहां फाइट टफ है। गुजरात बॉर्डर से लगती जालोर-सिरोही सीट पहले से ही बदतर थी। कांग्रेस यहां 20 साल से हार रही है। वैभव ने सभी परिस्थितियों को समझकर इस जिम्‍मेदारी को कबूल किया था। चुनाव में हार-जीत होती रहती है, पर हौसला कभी भी पस्‍त नहीं होना चाहिए।

भाजपा की जीत पर क्‍या बोलीं वसुंधरा?

चुनाव नतीजों के बाद वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर भाजपा को जीत की बधाई दी और लिखा कि 'देश की जनता ने अपना फ़ैसला सुना दिया है - तीसरी बार मोदी सरकार! वसुंधरा ने यह भी लिखा कि यह पीएम मोदी की उन नीतियों और योजनाओं की जीत है, जिन्होंने देश को विकास के शिखर पर पहुँचाया। यह एक समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की जीत है। NDA की इस जीत के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी, ग्रह मंत्री श्री Amit Shah जी, सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं और देवतुल्य मतदाताओं को धन्यवाद देती हूँ। साथ ही, राजस्थान से जीतने वाले हमारे सभी नवनिर्वाचित सांसदों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+