Vasundhara Raje Retirement: रिटायरमेंट वाले बयान पर वसुंधरा राजे का यू टर्न,बोलीं-''मैं कहीं नहीं जा रही हूं''
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने रिटायरमेंट के बयान पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि ''मैं कहीं नहीं जा रही हूं। रिटायरमेंट की बात अपने दिमाग में बिल्कुल मत लाना''
Vasundhara Raje Retirement: राजस्थान की दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने रिटायरमेंट वाले बयान पर 24 घटे में ही स्पष्टीकरण दे दिया है। वसुंधरा राजे ने कहा कि ''मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं कहीं नहीं जा रही हूं। मेरे रिटायरमेंट की बात अपने दिमाग में बिल्कुल मत लाना''
राजस्थान चुनाव 2023 में झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से शनिवार को भाजपा के टिकट पर नामांकन भर चुकीं वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि ''मेरे शब्दों को पकड़ा गया है। लेकिन झालावाड़ हमारा परिवार है। इस परिवार के साथ हम बहुत सी बातें करते हैं, जिनके कोई राजनैतिक मायने नहीं होते''

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की रैली में झालावाड़ में दिए अपने रिटायरमेंट ले सकने वाले बयान पर वसुंधरा राजे बोलीं कि वो मेरा बयान एक मां के तौर पर था। क्योंकि बेटे दुष्यंत के भाषण को देखकर मुझे खुशी हुई थी।
वसुंधरा राजे का रिटायरमेंट वाला बयान क्या था ?
शुक्रवार को झालावाड़ में चुनावी सभा को झालावाड़ के सांसद व वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने भी सम्बोधित किया था। इसके बाद उसी सभा को सम्बोधित करते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया ने दुष्यंत सिंह के भाषण की तारीफ की और कहा कि झालावाड़ की जनता ने दुष्यंत सिंह को ऐसा बना दिया कि अब मैं रिटायरमेंट ले सकती हैं।

वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा था कि झालावाड़ की जनता ने बेटे दुष्यंत को प्यार से...कुछ आंख दिखा के...ऐसे रास्ते पर लगा दिया है कि अब उन्हें बेटे के पीछे पड़ने की जरूरत ही नहीं है। मेरा काम यहां की जनता ने कर दिया। मुझे लग रहा है कि अब मैं रिटायर हो जा सकती हूं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधासनसभा चुनाव 2023 में सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है। मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भाजपा अभी 184 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है। भाजपा के शेष प्रत्याशियों की सूची भी जल्द आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications