वसुंधरा राजे पर राष्ट्रगान के अपमान का लगा आरोप, लोगों ने कहा- वो फोन पर गा रही थीं राष्ट्रगान
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लग रहा है। दरअसल, सोशम मीडिया पर वसुंधरा राजे की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सभी सावधान की मुद्रा में खड़ें हैं जबकि वसुंधरा राजे फोन पर बात करते हुए दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है यह फोटो जिस समय ली गई उस वक्त राष्ट्रगान चल रहा था और वसुंधरा राजे सावाधान में खड़े होने की जगह फोन पर बात कर रही थीं। सोशल मीडिया पर इस फोटो का हवाला देकर वसुंधरा राजे को ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोगों के कुछ इस तरह के आए कमेंट्स-
हालांकि कुछ लोग इस तस्वीर की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने फेसबुक पर इसी कार्यक्रम की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो सावधान की मुद्रा में खड़ी नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications