Vantara Elephant: अंबानी परिवार ने बचाई राजस्थान के 30 हाथियों की जान, अनंत ने शेयर की स्टोरी
Vantara Elephant Camp jamnagar: मुकेश अंबानी परिवार की वजह से राजस्थान के 30 हाथियों की जान बच पाई है। यह बात मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के बीच सामने आई है।
दरअसल, अंबानी परिवार की ओर से जामनगर रिफाइनरी क्षेत्र में तीन हजार एकड़ में वनतारा प्रोग्राम (स्टाफ ऑफ द फॉरेस्ट) का निर्माण कराया है। इस क्षेत्र का बड़ा हिस्सा हाथियों की देखभाल को समर्पित है।

अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी से पहले अनंत का आज तक को दिया एक इंटरव्यू वायरल हुआ, जो उन्होंने Vantara Elephant Camp में भ्रमण करते हुए दिया था। इंटरव्यू में ही अनंत अंबानी ने बताया कि उन्होंने राजस्थान की सड़कों व महावतों से हाथियों को रेस्क्यू करके यहां लाए।
बता दें कि अंबानी के वनतारा हाथी कैंप में देशभर से रेस्क्यू करके लाए गए करीब 200 हाथियों का इजाल चल रहा है। इनमें 30 हाथी और हथिनी राजस्थान से रेस्क्यू किए गए थे। उन हाथियों को बहुत खराब हालत में गुजरात लाया गया है।
वनतारा में 650 एकड़ में रेस्क्यू एवं रिहैब सेंटर है। सेंटर में अब तक 200 घायल तेंदुए, 1000 मगरमच्छ बचाए गए हैं। पूरे सेंटर की देखभाल का जिम्मा 2100 से ज्यादा का स्टाफ है। यहां 7 ऐसी प्रजातियां भी हैं। यहां पर 200 हाथी हैं।
इंटरव्यू में अंबानी ने बताया कि वनतारा की टीम उन महावतों से भी हाथी यहां लेकर आती है, जो महावत हाथी को पालने में असमर्थ हो जाते हैं। इसके अलावा कई हाथियों को सड़कों व जंगह किनारे से दयनीय स्थिति में रेस्क्यू किया गया है। उम्रदराज कई होने के साथ गठिया-दृष्टिबाधित रोग से ग्रस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications