Rajasthan chunav result 2024: नतीजों में जालोर से हारे वैभव, एक बयान देकर जीता लोगों का दिल
Rajasthan lok sabha chunav result: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर आज नेताओं के भाग्य की ईवीएम खुली लेकिन कुछ ऐसे नेता रहे जिनकी किस्मत ईवीएम के नतीजों से नहीं खुल पाई। उसमें सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की हो रही है।
वैभव गहलोत ने इस बार राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट से अपना भाग्य आजमाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई दिग्गज नेताओं ने वैभव गहलोत के चुनावी प्रचार में ताकत झौंकी लेकिन आज नतीजों ने वैभव को फिर मायूस कर दिया।

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने भले ही वैभव गहलोत को मायूस किया हो लेकिन वैभव के एक बयान ने सबका दिल जित लिया। जैसे ही नतीजों की घोषणा हुई तो वैभव ने बड़ी ही सागदी के साथ अपनी हार की जिम्मेदारी ली और कहा कि मैं जालोर की जनता ऋणी रहूंगा,हमेशा उनके बीच रहूंगा।
जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम के बेटे वैभव गहलोत ने चुनाव हार के बाद दिया बयान - कहा जालौर सिरोही सीट पर जो परिणाम आए उसके लिए जनता का निर्णय करता हूं स्वीकार।
चुनाव नतीजे अलग जगह है लेकिन बीजेपी के प्रत्याशी से उम्मीद करता हूं कि 5 सालों में इस क्षेत्र के पिछडेपन पर करवाएंगे विकास, चुनाव परिणाम पक्ष में नहीं रहा लेकिन जालौर जिले की जनता के हर दुख में रहूंगा साथ।
जालौर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को जोधपुर के बाद इस बार लोकसभा 2024 के इस चुनाव में यहां जालोर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाया गया था।
उन्हें इस बार भी जालोर लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। आज हुई लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत चुनाव हार गए।
जालौर सिरोही लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत में हर के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हार जीत होती रहती है।
चुनाव परिणाम के नतीजे जरूर अलग है लेकिन जालौर सिरोही और सांचौर की जनता का धन्यवाद प्रकट करते हुए भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि जालौर से की जनता ने जो लुंबाराम चौधरी पर भरोसा जताया है जो आने वाले पिछले 5 सालों में जालौर सिरोही और सांचौर जिले के विकास को लेकर खड़े रहेंगे।
इस क्षेत्र का जो पिछड़ापन है जो पिछले 20 सालों में कार्य नहीं हुए हैं वो विकास कार्य पूरे कराएंगे। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव से पहले भी कहा था कि जालौर सांचौर और सिरोही जिले की जनता के लिए हमेशा हर सुख-दुख में खड़ा रहूंगा और हमेशा साथ रहूंगा।
प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र के बच्चों में देखा है कि कहीं ना कहीं विकास नहीं हुआ है ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी एनजीओ के माध्यम से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता का भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने चुनाव में कड़ी मेहनत की अच्छा चुनाव प्रबंधन किया उसके लिए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं हालांकि चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा है।












Click it and Unblock the Notifications