केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन में दिए करोड़ों रुपए का राजस्‍थान सरकार उपयोग नहीं कर रही-CM धामी

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे दिन झालावाड़ जिले की डग विधानसभा के पिपलिया चौराहे पर सभा हुई, जिसमें उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने भी शिकरत की।

राजस्‍थान में भाजपा की ओर से परिवर्तन संकल्‍प यात्रा निकाली जा रही है। झालावाड़ में परिवर्तन संकल्‍प यात्रा के दूसरे दिन झालावाड़ जिले की डग विधानसभा के पिपलिया चौराहे पर सभा हुई, जिसमें उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने भी शिकरत की।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि राजस्‍थान की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है। राजस्थान में बिजली योजनाएं रुकी हुई हैं। यहां केंद्र सरकार ने 'जल जीवन मिशन' के लिए हजारों-करोड़ों रुपये दिए हैं, लेकिन राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार उस पैसे का उपयोग नहीं करना चाहती। इनको राजस्थान की महिलाओं और किसानों से क्या दिक्कत है। पता नहीं। प्रदेश में गरीबों के घर समय पर नहीं बन रहे।

पुष्‍कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से पूरे देश ने रिश्ता जोड़ रखा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर यहां चलकर आए हैं। यहां के लोगों से एक नया रिश्ता बनाना चाहते हैं। इसी रिश्ते के नाते उन्‍होंने झालवाड़ की जनता से अपील की कि देशविरोधी ताकतों, मोदी व सनातन के खिलाफ जहर उगलने वालों को सबक सिखाएं।

बता दें कि उत्‍तराखंड मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी कोटा से सड़क मार्ग होते हुए झालावाड़ पहुंचे और परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनने के बाद परिवर्तन यात्रा के साथ झालारापाटन से होते हुए पिपलिया चौराहे पर सभा पहुंचे।

सभा को सम्‍बोधित करते हुए धामी ने कहा कि झालावाड़ जिला कभी गुमनाम हुआ करता था, लेकिन राजस्‍थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद से यहां विकास की गंगा बहने लगी, जो क्षेत्र डार्क जोन था वहां अब डेम बन गए और नदियां बह रही हैं। यह क्षेत्र खेती में पंजाब, गंगानगर को टक्कर दे रहा है। अभी आपने कांग्रेस सरकार का समय देखा, न समय पर नलों में पानी आ रहा है और न बिजली मिल रही है। हर शख्स परेशान हो रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार शाम को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा अकलेरा से झालावाड़ जिले में प्रवेश किया। इस दौरान यात्रा में झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन आदि भी मौजूद थे।

Sumitra Singh: राजस्‍थान में 9 बार MLA बनीं किसान की बेटी सुमित्रा सिंह महिला आरक्षण बिल पर क्‍या बोलीं?Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/rajasthan/sumitra-singh-became-mla-9-times-in-rajasthan-what-said-on-women-reservation-bill-822215.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+