Rajasthan: महिला अपराधों में राजस्थान नंबर वन, रोजाना 17 रेप व 5 महिलाओं की हत्या-गजेंद्र सिंह शेखावत
महिला अपराधों को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा।
मणिपुर हिंसा में महिला के वायरल वीडियो के बाद भाजपा महिला अपराधों को लेकर राजस्थान सरकार पर निशाना साध रही है।

मणिपुर हिंसा के वायरल वीडियो के बाद पीएम मोदी के बयान में राजस्थान का जिक्र हुआ और अब केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के बारे में बोला है।
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि महिला अपराधों के मामले में राजस्थान पूरे देश में नंबर वन पर आ गया है। राजस्थान में रोजाना 17-18 महिलाओं के साथ रेप और 5-7 महिलाओं की हत्या के मामले सामने आते हैं।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत कहते हैं कि रेप के ज्यादातर आरोपी रिश्तेदार ही होते हैं। शेखावत के अनुसार राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने तो विधानसभा में बेशर्मी से यह तक कहा था कि राजस्थान में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले हैं क्योंकि यह पुरुषों का राज्य है और दुर्भाग्य से जब वह यह कह रहे थे, तो अन्य कांग्रेस नेता हंस रहे थे और मेजें थपथपा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications