Amit Shah: जयपुर के प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मारा मास्टर स्ट्रोक,जानिए क्या ?

Lok Sabha Election: मेवाड़ से पिंक सिटी जयपुर तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह जमकर दहाड़े, कांग्रेस पर आज तीखे शब्दों से हमलावर रहे शाह।

लोकसभा चुनाव को लेकर आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बीकानेर,उदयपुर और फिर रेगिस्तान के राजधानी जयपुर पहुंच प्रबुद्दजन सम्मेलन में जोरदार दहाड़े।

union-minister-amit-shah-took-a-jibe-at-congress-from-mewar-to-pink-city-addressed-the-enlightened

अमित शाह ने राजस्थान में राम मंदिर और पाकिस्तान के मुद्दे पर आज 'मास्टर स्ट्रोक' खेल कांग्रेस पर ऐसा हमला किया कि कांग्रेस पूरी तरह से चित हो गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर में कहा कि राजस्थान में धन्यवाद देने और झोली फैलाने आया हूं। 2014 और 2019 में पूरी 25 सीट लोकसभा में हमें दी, फिर अब विधानसभा चुनाव में भी हम पर भरोसा जताया।

अमित शाह ने राजस्थान में राम मंदिर और पाकिस्तान के मुद्दे पर 'मास्टर स्ट्रोक' खेलकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। उनके साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद रहें।

अमित शाह का ने कहा कि राजस्थान की जनता को धन्यवाद देने आया हूं और लोकसभा चुनावों के लिए झोली फैलाने आया हूं। 2014 और 2019 में पूरी 25 सीट पर लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दी । उसके बाद फिर विधानसभा चुनावों में भी भाजपा पर भरोसा जताया कर भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुलाबी शहर में खेला 'मास्टर स्ट्रोक'
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा के दस साल के कार्यकाल में ऐसे काम हुए, मोदी ने 50 से ज्यादा युगकारी काम किए हैं। अब दस साल के कार्य और गढ़बंधन इंडिया एयरलाइन्स में से आपको चुनना है।

मोदी का एक मात्र लक्ष्य पूरी दुनिया में भारत को मजबूत करना है और दूसरी पार्टी अपने परिवार का भला करना चाहते। सोनिया गांधी, राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है तो मुलायम अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे।

पहले देश की सुरक्षा ऐसी थी कोई भी आलिया जमालिया यहां आकर बम फेंक जाते थे, अब हमने सर्जिकल स्ट्राइक की. वन पेंशन लागू की, धारा 370 हटाई।

कश्मीर के सीएम को पीएम कहा जाता है और राज्यपाल को राष्ट्रपति कहा जाता था। लाल किले पर तिरंगे को नहीं फहराया जा सकता था। अब आप किसी बच्चे को भी भेज दीजिये. सिनेमा हॉल खुले, माता जी की अब पूजा भी होती है कश्मीर में।

हम हमारी संस्कृति, परम्पराओं का सम्मान नहीं करते, सब बोलते है ऐसा कांग्रेस क्यों करती है, मुझसे नहीं होता,क्यों कि मुझे पता है कि ये लोग इटली से हैं।

नेहरू, पटेल सबने कहा था समानता का अधिकार एक कानून बनाने के लिए, मुस्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक से राहत दिलाई, कोरोना के वक़्त सबको भारत की चिंता थी, हमारी हेल्थ पॉलिसी इतनी अच्छी नहीं थी, पर दूसरे देशों में स्थिति बिगड़ी और हम टिका बनाने में सफल हुए।

राहुल गांधी ने विरोध किया, कहा ये मोदी टिका है, लोगो ने नहीं सुनी, सबने टिका लगाया, और एक दिन वो खुद रात को चुपके से लगाया।

अमित शाह ने कहा कि देश को एक ऐसा नेता मिला है जिसने 10 साल से छुट्टी नहीं ली, वरना ऐसे भी नेता हैं जो एक साल में 3 महीने की छुट्टी करते हैं।

लाल किले से प्रधानमंत्री ने कहा था शौचालय माता बहनों के सम्मान में बनाये, साफ सफाई के संस्कार गांधी जी के हैं, लेकिन वो भूल गये।

हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजनैतिक दल और उनके नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया कि उन्हें बीजेपी में शामिल होना चाहिए, कई लोगों को जनेऊ पहनना सीखा दिया. हमने जो वादे किये हैं उन्हें पूरा करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+