Rajasthan News: सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

Rajasthan Bjp MLA Amritlal Meena died of heart attack: राजस्थान में उदयपुर जिले के सलूंबर विधायक विधायक अमृतलाल मीणा की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विधायक अमृत लाल मीणा सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि देर रात विधायक अमृतलाल मीणा की तबीयत खराब हुई और उसके बाद उन्हें गोवर्धन विलास इलाके में स्थित राजस्थान हॉस्पिटल ले जाया गया था। इसके बाद चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें महाराणा भूपाल चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

उदयपुर ग्रामीण से विधायक फूल सिंह मीणा ने बताया कि एमबी चिकित्सालय में जब अमृतलाल मीणा को ले जाया गया तो उनकी पल्स नहीं चल रही थी। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुए।

udaipur-salumber-mla-amritlal-meena-dies-of-heart-attack-in-rajasthan-cm-bhajanlal-expressed-grief

Recommended Video

    Rajasthan News: सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

    विधायक अमृतलाल मीणा का शव एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है। जहां पर शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। करीब 10:00 बजे उनके पार्थिव देह को सलूंबर जिला मुख्यालय ले जाया जाएगा। जहां पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके बाद देह उबके पैतृक गांव पहुंचेगया। जहां पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी।

    विधायक अमृतलाल मीणा के निधन का समाचार सुनते ही टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक नानालाल आहर सहित कई नेता एमबी चिकित्सालय की मोचरी में पहुंचे हैं।

    कौन हैं सलूंबर से BJP विधायक अमृत लाल मीणा

    अमृत लाल मीणा साल 2013 में वो पहली बार सलूंबर से विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार बसंती देवी मीणा को हराया था। उसके बाद उनका सफर लगातार जारी रहा, साल 2018 और 2023 में कांग्रेस के दिग्गज नेता रघुवीर सिंह मीणा को हराकर विधानसभा पहुंचे थे।

    उदयपुर की सलूंबर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक अमृतलाल मीणा का आज सुबह निधन हो गया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मीणा 65 साल के थे।

    अमृत लाल मीणा को भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण राजस्थान के बड़े नेताओं में माना जाता था। मीणा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी है।

    पंचायत समिति सदस्य से तीन बार के विधायक तक
    अमृतलाल मीणा का सियासी सफर करीब 20 साल चला। 2004 में पंचायत समिति सदस्य से शुरु हुआ उनका सफर आज थम गया। मीणा का जन्म सलंबूर जिले के छोटे से गांव लालपुरिया में साल 1959 में उनका जन्म हुआ था।

    उन्होंने अपना पहला चुनाव साल 2004 में लड़ा, जहां उन्होंने पंचायत समिति सराड़ा के सदस्य के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। उसके बाद साल 2007-10 तक वो जिला परिषद उदयपुर के सदस्य भी रहे और साल 2010 में पंचायत समिति सराड़ा में प्रतिपक्ष नेता बने।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+