उदयपुर हत्याकांड के हत्यारों पर टूटी भीड़, जयपुर में NIA कोर्ट के बाहर की जमकर पिटाई

जयपुर, 02 जुलाई: उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में टेलर कन्हैया लाल की हत्या करने के आरोपियों को जयपुर में भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। उदयपुर में हुई निर्मम हत्या के बाद पूरे राज्य में गुस्से का माहौल है। लोगों की मांग है कि इन आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। ऐसे में जब हत्याकांड के चारों आरोपियों को शनिवार को जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेश किया गया, तब वहां मौजूद लोगों की भीड़ के सब्र का बांध टूट गया और भीड़ ने हत्यारों की जमकर पिटाई कर दी।

Recommended Video

    Udaipur Tailor Case Jaipur NIA Court के बाहर चारों आरोपी की पिटाई, Video | वनइंडिया हिंदी | News
    Udaipur murder Accused

    दरअसल, कन्हैया के हत्यारों को जयपुर में एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने चारों आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर एनआईए भेज दिया। ऐसे में जब पुलिस आरोपियों को लेकर बाहर निकली तो कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद लोगों की भीड़ ने पुलिस की सुरक्षा के बीच आरोपियों पर हमला कर दिया। आरोपियों पर लोगों ने थप्पड़ों की बरसात कर दी और उनकी जमकर पिटाई की। अचानक भीड़ देखकर एक बार माहौल काफी तनाव भरा हो गया। हालांकि फिर तुरंत आरोपियों को पुलिस की गाड़ी में बैठा दिया।

    लोगों के हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोगों की भीड़ हत्यारों की पिटाई कर रही है। लोगों के गुस्से के आगे इस बीच पुल‍िस के ल‍िए भी बचाना मुश्क‍िल हो गया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए कस्टडी में भेज दिया है। एनआईए ने हत्याकांड के आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। वारदात के मुख्य दोनों आरोपियों को अजमेर हाई-सिक्योरिटी जेल से जयपुर लाया गया और एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था।

    आपको बता दें कि 28 जून की शाम को उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर दुकान में घुसकर टेलर कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो हत्यारों को राजसमंद के भीम से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने गला काटने और अपना गुनाह कबूल करने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+