उदयपुर: हत्यारे मोहम्मद रियाज ने पहले ही बना ली थी कन्हैया लाल के सिर कलम करने की योजना, अब वायरल हुआ वीडियो
उदयपुर: हत्यारे मोहम्मद रियाज ने पहले ही बना ली थी कन्हैया लाल के सिर कलम करने की योजना, अब वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली, 30 जून: राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को कन्हैया लाल नाम के एक हिन्दू दर्जी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्य मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने की और उसका वीडियो भी उन्होंने बनाया। वीडियो में मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद कह रहे हैं कि पैगंबर के अपमान करने वालों को यही सजा मिलेगी। इन दोनों ने वीडियो में हत्या की बात स्वीकार कर ली है। कन्हैया लाल ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। अब मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद को लेकर कई चीजें सामने आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो 'कन्हैया लाल के सिर कलम' करने के 12 दिन पहले की है।

मोहम्मद रियाज ने कन्हैया लाल के मौत के पहले बनाया था वीडियो
इस वीडियो में मोहम्मद रियाज हत्या से 12 दिन पहले इस जघन्य अपराध को अंजाम देने की अपनी योजना के बारे में बात कर रहा है। वीडियो में मोहम्मद रियाज को यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह उस व्यक्ति को मारने के बाद क्लिप को "वायरल" कर देगा जिसने कथित तौर पर पैगंबर का अपमान किया था।

'मैं मोहम्मद रियाज उदयपुर...'
वीडियो में मोहम्मद रियाज कहता है, ''मैं मोहम्मद रियाज उदयपुर के खानजी पीर इलाके में रहता हूं...ये वीडियो में जुमे के दिन 17 जून कतो बना रहा हूं और इसे उस दिन वायरल करूंगा, जिस दिन पैगंबर का अपमान करने वालों का सिर कलम कर दूंगा।'' इस वीडियो में मोहम्मद रियाज अन्य मुसलमानों को अपने धर्म का अपमान करने वालों को सिर काटने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है।

'मेरा भी एक परिवार है, नौकरी है, लेकिन चिंता नहीं है...'
वीडियो में मोहम्मद रियाज कहता है, ''देखिए भाईयों चिंता मत कीजिए...अगर आप सोचते हैं कि परिवार है और बच्चा है क्या होगा तो मत सोचिए...। मेरा भी परिवार है और नौकरी है, लेकिन मुझे चिंता नहीं है ... अगर मौत आती है, तो यह स्वर्ग है। मैं अपने अल्लाह के लिए ये कर रहा हूं।''

'मुझे जेल जाने का भी नहीं है डर...'
वीडियो में मोहम्मद रियाज कहते हैं, ''मुझे जेल जाने का भी डर नहीं है। यदि आप अन्य कारणों से लोगों की हत्या करते हैं, तो आप अल्लाह के नाम पर किसी की हत्या क्यों नहीं कर सकते। अल्लाह का वास्ता है तुम्हे घबराना मत, जितने भी सिर हैं काट देना। मौत भी आएगी तो जन्नत है जेल भी जाएंगे तो कोई दिक्कत नहीं है।''

कन्हैया लाल ने पुलिस से मांगी थी सुरक्षा
कन्हैया लाल ने पुलिस को एक लिखित शिकायत में बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जो उनका पीछा कर रहे थे और उनकी दुकान की रेकी कर रहे थे। 11 जून को कन्हैया लाल के पड़ोसी नाजिम ने एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने 15 जून को एक लिखित शिकायत में पुलिस को बताया कि उसे नाजिम और अन्य लोगों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं और पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

दुकान नहीं खोलने का कन्हैया लाल पर बनाया जा रहा था दबाव
नाजिम और पांच अन्य के खिलाफ धन मंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में दर्जी कन्हैया लाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सामुदायिक समूहों में उसकी तस्वीर इस संदेश के साथ प्रसारित की कि अगर वह कहीं भी दिखे तो उसे मार दिया जाना चाहिए या अगर वह दुकान खोलता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर दुकान नहीं खोलने का दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, पुलिस ने नाजिम और कन्हैया के बीच मध्यस्थता की और कन्हैया के साथ लिखित में यह कहकर मामला सुलझा लिया गया कि वह आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

दोषियों को फांसी पर लटकाने की हो रही है मांग
जब 28 जून को कन्हैया लाल ने अपना दुकाना खोला तो ग्राहक होने का दिखावा करते हुए मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद वहां आए। वह दुकान में घुसे और चाकू से उसका सिर काट दिया, जिनमें से एक ने इस कृत्य को रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पति की निर्मम हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पत्नी यशोदा ने मांग की कि दोषियों को फांसी पर लटका दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications