राजस्थान में यूपी के 2 युवकों ने सबके सामने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम, लोग चाहकर भी नहीं बचा सके

सीकर। राजस्थान में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी में सीवरेज कार्य में बतौर मजदूर लगे हुए थे।

Two youths of Uttar Pradesh died in Ramgarh Shekhawati of Sikar

जानकारी के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के वार्ड 15 में बिलाल मस्जिद के पास सीवरेज कार्य चल रहा है। बुधवार देर शाम खुदाई के दौरान दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए। वे लोहे का एंगल लगा रहे थे, जो ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन के छू गया और मजदूरों के करंट लग गया।

अचानक हुए घटनाक्रम से साथ काम कर रहे अन्य मजदूर व मौके आस-पास के लोग घबरा गए। दोनों मजदूर तड़पते रहे। थोड़ी देर बाद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को छुड़वाया और मौके से मोटरसाइकिल पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और दोनों मजदूरों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

अमरोहा व सोहरका के रहने वाले थे युवक
जानकारी के अनुसार मृतकों की शिनाख्त मोनू उम्र 21 वर्ष निवासी रखेड़ा जिला अमरोहा यूपी और राज उम्र 20 वर्ष निवासी सोहरका जिला अमरोहा यूपी के रूप में हुई है। दोनों के शव रामगढ़ शेखावाटी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+