Rajasthan Election 2023: एक ही परिवार से खड़े हुए दो-दो सदस्‍य, परिजन कन्फ्यूज, किसे दें वोट?

BJP COngress Candidate from Same Family: राजस्‍थान चुनाव 2023 में दांतारामगढ़ से पति-पत्‍नी, धौलपुर से जीजा साली, जायल से देवरानी-जेठानी, खेतड़ी से चाचा-भतीजी और अलवर ग्रामीण से बाप-बेटी आमने-सामने हैं।

Relatives in Rajasthan Elections 2023: राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से कई रोचक सीटों पर चुनाव रोचक होना है, क्‍योंकि इन सीटों पर एक ही परिवार से दो-दो सदस्‍य चुनाव लड़ रहे हैं। कहीं, बाप-बेटी, चाचा-भतीजे, पति-पत्‍नी, देवरानी-जेठानी और जीजा-साली तक चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

राजस्‍थान विधानसभ चुनाव 2023 में रिश्‍तों पर भारी पड़ रही राजनीति की वजह से ऐसे प्रत्‍याशियों के परिजन इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि इस बार दोनों प्रत्‍याशियों में से वोट किसे दें? क्‍योंकि पार्टी से इत्‍तर दोनों ही प्रत्‍याशी उनके अपने रिश्‍तेदार हैं।

Rajasthan Assembly elections 2023

दांतारामगढ़ सीट पर पति विजेंद्र सिंह के सामने-पत्‍नी रीटा चौधरी

सीकर जिले की दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र चुनाव 2023 में कांग्रेस ने मौजूदा विधायक विजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। इनके सामने पत्‍नी रीटा चौधरी जननायक पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रही है। ये दोनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष नारायण सिंह के बेटे-बहू हैं। रीटा चौधरी सीकर की जिला प्रमुख रह चुकी हैं।

धौलपुर सीट पर जीजा शिवचरण कुश्‍वाह के सामने साली शोभरानी कुश्‍वाह

धौलपुर सीट पर भाजपा के शिवचरण कुश्‍वाह के सामने उनकी साली कांग्रेस की शोभारानी कुश्‍वाह हैं। शोभाराम पहले भाजपा और शिवचरण कुश्‍वाह कांग्रेस में हुआ करते थे। सियासी समीकरण ऐसे बने कि जीजा-साली दोनों को ही अपनी पार्टी बदलनी पड़ी और अब राजस्‍थान चुनाव 2023 में एक-दूसरे सामने चुनाव भी लड़ रहे हैं।

जायल सीट पर देवरानी-जेठानी, मंजू मेघवाल के सामने मंजू बाघमार

नागौर जिले की जायल सीट पर देवरानी-जेठानी विधानसभा चुनाव 2023 लड़ रही हैं। कांग्रेस ने अपनी विधायक डॉ. मंजू मेघवाल को टिकट दिया जब‍िकि भाजपा ने इनके सामने पूर्व विधायक डॉ. मंजू बाघमार को उतारा है। दोनों अजमेर जिले की बेटियां व जायल तहसील के गांव सोनेली की बहू हैं।

खेतड़ी सीट पर चाचा धर्मपाल गुर्जर के सामने भतीजी

नीमकाथाना जिले की खेतड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीषा गुर्जर के सामने उनके चाचा धर्मपाल गुर्जर भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। चाचा-भतीजी की वजह मुकाबला रोचक हो गया है।

अलवर ग्रामीण सीट पर बाप के सामने बेटी

अलवर ग्रामीण सीट पर तो बाप-बेटी ही आमने-सामने खड़े हो गए। भाजपा उम्‍मीदवार जयराम जाटव के सामने उनकी बेटी मीना कुमारी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+