धौलपुर : रिटायर्ड शिक्षक के बैग से दो लाख रुपए यूं किए पार, वारदात के तरीके से पुलिस भी हैरान

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में एसबीआई बैंक में पांच लाख रुपए निकालने आए रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक के बैग को काटकर चोर दो लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए। रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।

Two Lakh Rupees theft from Bag of Retired Teacher In Dholpur

पीड़ित ने घटना की सूचना बैंक प्रशासन को दी। बैंक प्रशासन ने घटना से स्थानीय बाड़ी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बाड़ी थानाधिकारी अजय मीणा के अनुसार पीड़ित 61 वर्षीय बाबू सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी गांव परीक्षित का पूरा घड़ी जखौरा थाना कंचनपुर ने बताया कि वह बाड़ी शहर की एसबीआई बैंक से चैक के माध्यम से 5 लाख निकालने आया था।

पांच लाख रुपये निकालकर उसने प्लास्टिक के थैले में रख दिए। 500 रुपए के नोट की 10 गड्डी थैले के अंदर रख ली और उसके बाद पासबुक पर एंट्री कराने के लिए वह लाइन में लगा हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात ने प्लास्टिक के थैले को नीचे से ब्लड द्वारा काट दिया, जिसमें से पांच सौ रुपए की 50-50 हजार की चार गड्डी गायब कर दी।

जैसे ही आभास हुआ तो थैले को खोल कर देखा तो चार गड्डी गायब थी। उसने घटना से बैंक प्रबंधन को अवगत कराया। घटना से बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना बैंक प्रबंधन और पीड़ित ने बाड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फिलहाल अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+