अजमेर दरगाह के खादिमों के दो पक्ष भिड़ गए तलवारों से, देखिए फिर अस्पताल में जुट गई भीड़
Ajmer News: राजस्थान में अजमेर के तारागढ़ स्थित दरगाह के खादिमों के दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आपस मे भिड़े, एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है।
अजमेर के तारागढ़ स्थित मीरा साहब की दरगाह के खादिमों के दो गुट शनिवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए । दोनों गुटों ने एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया, जिसमे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
आपस में हुए झगड़े में घायलों को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हमले में घायल हुए कुछ लोगों के गंभीर चोटें आई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र सिंह जाखड़ ने बताया कि तारागढ़ दरगाह में एक ही परिवार के 2 गुट है, वर्तमान में हुए कमेटी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी, दोनो में देग के ठेके को लेकर भी विवाद है।

इसको लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया है, जहां पर इनका इलाज जारी है।
घायलों में किसी के सर, गर्दन सहित अन्य जगह चोटें आई है। वही इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत मे लिया है, वहीं हमला करने वाले अन्य युवक मौके से फरार हो गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।












Click it and Unblock the Notifications