देश का पहला मामला : राजस्थान की किरण को 10 मिनट में लगा दी कोरोना टीके की 2 डोज, जानिए फिर क्या हुआ?
दौसा, 29 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में टीकाकरण अभियान पटरी से उतरता दिख रहा है। इस बीच राजस्थान के दौसा जिले से कोरोना का टीका लगाने में घोर लापरवाही बरते जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
Recommended Video

घर आकर बताई हकीकत
देश में संभवतया यह पहला मामला है कि एक महिला को महज दस मिनट के अंतराल में ही कोरोना टीके कोवैक्सीन की दो डोज लगा दी गई। महिला ने घर आकर परिजनों को यह बात बताई तो हर कोई हैरान रह गया।

दौसा की नांगल बैरसी पीएचसी का मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के दौसा जिले में नांगल बैरसी पीएचसी पर खैरवाल निवासी रामचरण शर्मा व उनकी पत्नी किरण शर्मा (43) व बेटी को कोरोना का टीका लगवाने आए थे।

एएनएम ने लगाया टीका
टीका लगवाने के बाद तीनों घर लौट आए। घर आने के बाद किरण ने बताया कि उसे दो टीके लगे थे। किरण के मुताबिक वैक्सीनेशन रूम में बैठते ही एएनएम ने उन्हें टीका लगा दिया था। तब आधार कार्ड की कॉपी लेने वाली महिला कर्मचारी वहां नहीं थी।

पीएचसी पर नहीं किया जिक्र
वह थोड़ी बाद आई और किरण से मोबाइल नंबर व आधार कार्ड मांगा। एएनएम ने किरण के उसी हाथ पर दोबारा टीका लगा दिया। किरण ने पीएचसी पर तो कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन घर लौटने पर पति को यह बात बताई।

84 दिन बाद लग रहा दूसरा टीका
बता दें कि कोरोना टीके की दो डोज में इन दिनों 84 दिन का अंतराल रखा जा रहा है। एक साथ दो डोज कहीं नहीं लगाई जा रही है। शुक्र है कि दौसा की किरण के दो डोज लगने के बाद भी कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications