राजस्थान: निकाह के दो दिन बाद दूल्हे का इंतकाल, सबको रुला गई बुनियाद अली की ऐसी अंतिम विदाई

चूरू। राजस्थान में चूरू-झुंझुनूं में सड़क हादसे में एक दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा बुनियाद अली मूलरूप से चूरू शहर के सुभाष चौक की नीम की गली के रहने वाला था।। दो दिन पहले ही शादी हुई थी। बुनियाद अली झुंझुनूं स्थित अपने ससुराल में फेरेमोड़े की रस्म निभाने के लिए ​आ रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। दूल्हे की मौत हो गई। वहीं, परिवार व रिश्तेदारी के दस लोग घायल हो गए।

Two days after nikah brides death on Churu Jhunjhunu Road in Accident

झुंझुनूं सदर पुलिस थानाधिकारी गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि रविवार दोपहर को चूरू रोड पर पेट्रोल पंप के पास राजस्थान लोक ​परिवहन की बस व कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में चूरू निवासी युवक बुनियादी अली की मौत हो गई। चूरू-झुंझुनूं रोड पर हुए हादसे में बुनियाद के रिश्तेदार शाबिरा, जुल्फैन, तौफिक, शफीका, रफीक व कार चालक कुलदीपसिंह घायल हो गए। वहीं, बस में सवार माफिया, चांदकौर, मुश्ताक व अन्य घायल हो गए। जिन्हें 108 एबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Two days after nikah brides death on Churu Jhunjhunu Road in Accident

बता दें कि बुनियाद अली चूरू की नीमकी गली में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। बुनियाद अली का निकाह झुंझुनूं के वार्ड नंबर 37 मोहल्ला बटवालान में निसार खान की बेटी से 20 नवम्बर को हुआ था। बुनियाद अपने रिश्तेदारों के साथ फेरमोड़े में दुल्हन को लेने के लिए वापस झुंझुनूं आ रहा था कि यह हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+