'गहलोत ने रखा था तुम्हें, जल्दी यहां दिखाई नहीं दोगे...' , दीया कुमारी ने किसको दिखाए ये तेवर, क्या है माजरा?

Diya Kumari Viral Video: राजस्थान के नए सीएम अब भजनलाल शर्मा हैं तो वहीं डिप्टी सीएम की पोस्ट दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मिली है। आपको बता दें कि दीया कुमारी तो आज उपमुख्यमंत्री बनी हैं लेकिन वो पहले से ही उपमुख्यमंत्री वाला काम करते नजर आ रही थीं, दरअसल दो दिन पहले ही जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो पुलिस अधिकारी को हड़काते दिख रही थीं।

Diya Kumari Viral Video

वायरल वीडियो में दीया कुमारी पुलिस को डांटते हुए कह रही हैं कि 'चार दिन बाद भाजपा सरकार आ रही है, आपको गहलोत जी ने रखा है, ऐसी जगह हटाए जाओगे तो पता नहीं चलेगा कि गए कहां?'

मामला एक आठ साल की बच्ची के गैंगरेप से जुड़ा हुआ

ये वीडियो झोटवाड़ा पुलिस थाने का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये मामला एक आठ साल की बच्ची के गैंगरेप से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची अपने 5 साल के भाई के साथ वैन से स्कूल जाती थी, पिछले दिन वैन का ड्रावर अब्दुल मजीद उसे धमका-डराकर एक सूनसान जगह ले गया और उसके भाई को वैन में बंद कर दिया और बच्ची के साथ गलत काम किया, ऐसा कई बार हुआ और इस काम में ड्राइवर के साथ उसके कई साथी भी जुड़े हुए थे।

बाल संरक्षण आयोग से मदद की अपील

बच्ची के पिता ने ड्राइवर और उसके साथियों के खिलाफ बाल संरक्षण आयोग से मदद की अपील की है और उसने झोटवाड़ा पुलिस थाने में गैंगरेप का केस भी दर्ज कराया है लेकिन इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया बल्कि पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने के चक्कर में हैं।

दीया कुमारी पहुंचीं थाने और अधिकारियों की लगाई क्लास

बेटी के पिता को इस मामले में धमकी भी दी गई है लेकिन इस मामले में कई सामाजिक संगठन एक्टिव हो गए, जिसने पुलिस की लचर व्यवस्था पर प्रश्न उठाए और इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी भी थाने पहुंच गईं और पीड़ित के परिवारवालों के साथ मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया।

BJP विधायक दीया कुमारी ने लगाई फटकार

दीया कुमारी ने पुलिस अधिकारियों की क्लास लगाई, जब वो बात कर रही थीं तभी का ये वीडियो है जो कि वायरल हो गया है। फिलहाल BJP विधायक दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो गैंगरेप के आरोपियों को तुरंत अरेस्ट करें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दीया कुमारी का वीडियो

दीया कुमारी का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग दीया के काम से खुश दिख रहे हैं तो कुछ लोगों उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

'मैडम अभी आप सीएम नहीं हैं लेकिन तेवर अभी से ऐसे'

एक यूजर ने लिखा कि 'मैडम अभी आप सीएम नहीं हैं लेकिन तेवर अभी से ऐसे।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'सत्ता जिसके पास आ जाती है तो उसका यही हाल होता है।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'दीया जैसे नेताओं को सामने आना चाहिए कम से कम इनमें सच कहने की ताकत तो है।' कुल मिलाकर इस वक्त दीया कुमारी और उनका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं और लोग जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+