छात्रा पर खराब हुई ट्यूशन टीचर की नियत, दोपहर को उसे अपने घर ले गया फिर इस हाल में मिली वो

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में बसेड़ी थाना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शिक्षक नाबालिग बच्ची को घर पर अकेला देख अपने घर ले गया और नाबालिग के साथ बुरा कार्य करने व उसे जान से मारने की धमकी देकर घर में छिपा दिया था।

tuition teacher arrested for Minor girl Kidnap in baseri Dholpur

धौलपुर पुलिस ने नाबालिग को पूर्व में आरोपी शिक्षक के घर से दस्तयाब कर लिया था, लेकिन तब आरोपी शिक्षक अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस ने कई दिन से आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही थी। अब मुखबिर की सूचना पर इसे पकड़ा गया है। बसेड़ी थाना एसएचओ गंगासहाय मीणा ने बताया कि नाबालिग के पिता ने 19 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दुकान पर था और उसकी पत्नी रिश्तेदारी में बाड़ी गई हुई थी।

पीछे से प्रतिदिन की तरह घर पर मेरी 13 वर्षीय पुत्री को ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक शिवम कुशवाह पुत्र नरेंद्र कुशवाह निवासी घड़ी फकीरा थाना बसेड़ी दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक घर पर पढ़ाकर पीछे से दोबारा 3 से 3.30 के बीच घर आकर मेरी नाबालिग पुत्री को बदनीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने घर घड़ी फकीरा ले गया।

tuition teacher arrested for Minor girl Kidnap in baseri Dholpur

उसके बाद परिजनों ने अपनी पुत्री के बारे में आस-पास पूछताछ की और तलाश शुरू की, लेकिन पुत्री के नहीं मिलने पर नाबालिग के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस परिजनों के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के घर गई और वहां से घर में छुपा रखी नाबालिग को दस्तयाब कर लिया, लेकिन शिक्षक अपने घर से फरार था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 'ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक शिवम ने मुझे जान ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मैं जैसा कहूं वैसा करो, नहीं तो मैं तेरे परिवार को जान से मार दूंगा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+