सड़क हादसे में तीन पीढ़ियां एक साथ खत्म, परिवार में सिर्फ दो साल का बेटा जिंदा बचा
टोंक, 28 अप्रैल। राजस्थान के टोंक जिले में एनएच-116 पर ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दादा, बहू व पोती शामिल थे। ये एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। परिवार में सिर्फ दो साल का बेटा जिंदा बचा है।

मीडिया से बातचीत में एसएचओ हरिराम ने बताया कि टोंक जिले के बनेठा पुलिस थाना इलाके के रामनगर निवासी कैलाश धाकड (55) अपने बेटे ओमेश के ससुराल धुआंकला में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहू दुर्गा देवी (27), पोता हिमांशु (2), पोती डारवी (6) के साथ जा रहे थे।
रास्ते में चंदलाई और तारण के बीच पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दुर्गा देवी और उसकी छह साल की बेटी डारवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कैलाश धाकड़ को इलाज के लिए सआदत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने एक घंटे बाद कैलाश धाकड़ को भी मृत घोषित कर दिया।
हादसे में 2 साल का मासूम हिमांशु चमत्कारिक रूप से बच गया। पुलिस ने तीनों शवों का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications