65 साल की महिला की मौत, बेटा मानसिक विमंदित कोई आगे नहीं आया तो पुलिस ने दिया अर्थी को कंधा
टोंक, 12 मार्च। राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा में इंसानियत को झकझोर देने और पुलिस का मानवता भरा चेहरा देखने का मामला सामने आया है।

दरअसल, उनियारा में 65 वर्षीय दुर्गा पत्नी बद्रीलाल शर्मा की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। दुर्गा के बेटा है, लेकिन मानसिक विमंदित है।
दुर्गा का अंतिम संस्कार करने के लिए समाज में कोई आगे नहीं आया। ऐसे में पुलिस से जनता को जिस चेहरे की उम्मीद रहती है वह देखने को मिला।
उनियारा थानाधिकारी राधाकिशन मीणा समेत कई पुलिसकर्मियों ने न केवल दुर्गा की अर्थी को कंधा दिया बल्कि शमशान ले जाकर अंतिम संस्कार भी किया।
उनियारा पुलिस के इस फैसले की सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। धौलपुर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर से जुड़ी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'पुलिस एक, रूप अनेक। उनियारा जिला टोंक पुलिस को ह्रदय से सलाम।'
वहीं, यूजर शंकर लाल मीणा लिखते हैं कि 'हमारी पुलिस किसी भी कार्य में पिछे नहीं है। उनियारा पुलिसथाना ने पेश की नई मिसाल।'












Click it and Unblock the Notifications