भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के गांव से अचानक लापता हो गईं तीन चचेरी बहनें, तलाश में जुटी बाड़मेर पुलिस

बाड़मेर, 2 सितम्बर। भारत-पाकिस्ता सीमा पर स्थित राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर से तीन बेटियों के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने हैं। तीनों नाबालिग हैं और अभी तक नहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। बाड़मेर पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

anand sharma IPS

बता दें कि तीनों बच्चियां बाड़मेर जिले के मंडली पुलिस थाना इलाके के बनियावास गांव की रहने वाली चचेरी बहनें हैं। सबसे बड़ी बहन की उम्र 17 साल, दूसरी बहन 11 साल और तीसरी बहन 9 साल की है।

बताया जा रहा है कि तीनों ही मंगलवार को घर से बिना बताए एक टैक्सी में सवार होकर जोधपुर की ओर निकली और उन्हें अंतिम बार जोधपुर के आखलिया चौराहे के पास देखा गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बच्चियों की तलाश की जा रही है।

बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा का कहना है कि 17 वर्षीय बड़ी बहन अपनी दो छोटी बहनों के साथ लापता हुई है। परिजनों की रिपोर्ट पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बालोतरा सीओ को मंडली पुलिस थाने में ही कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि बाड़मेर की तीनों बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई है। बाड़मेर और जोधपुर में संघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तीनों बहनें किस वजह से घर से लापता हुई है। ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

{document1}

बताया जा रहा है कि यह बाड़मेर जिले का संभवतया पहला मामला है जिसमें एक साथ तीन चचेरी बहनें लापता हुई हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बच्चियों को जोधपुर के एक चौराहे से गुजरते देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+