Rajasthan News: कांग्रेस नेताओं के बयान पर भाजपा नेता अलका गुर्जर का यह पलटवार,यह है पूरा मामला
Salman Khurshid Statment : भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को लेकर पलटवार किया है। डॉक्टर अलका ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मंत्री की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी दर्शाती है उनकी घटिया मानसिकता है।
कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिलाओं को अपमानित करने के लिए लगातार अशोभनीय बयानबाजी की जा रही है। सोशल मीडिया पर कांग्रेसी नेताओं के वायरल वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी निंदनीय।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ अलका गुर्जर ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिलाओं पर की कई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मंत्री द्वारा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी अशोभनीय और निंदनीय है।

कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री की टिप्पणी कांग्रेसी नेताओं की घटिया सोच और मानसिकता को दर्शाता है। महिलाओं को लेकर दिए गए बयान से कांग्रेसी विधायकों के नैतिक मूल्यों का भी स्तर पता चल रहा है।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिलाओं पर अभ्रद टिप्पणी की जा रही है और ठहाके मारे जा रहे है।
वायरल वीडियो में कांग्रेसी विधायक बोल रहे है कि ''जिसको बड़ा नेता बनाना है, वह दबाएंगी पैर''। इस बयान से कांग्रेसी नेताओं के नैतिक पतन की हकीकत भी सामने आ रही है।
यह पहला मामला नहीं है, जब कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान किया गया हो। इससे पहले भी कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिला अपराध बढ़ने पर सदन में राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताया था। प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के राज में ही महिलाओं पर अत्याचार मामलों में राजस्थान पहले पायदान पर पहुंच गया था।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का अपमान करना फैशन बन गया है। राजस्थान ही नहीं, देशभर में कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिलाओं को लेकर आए दिन अशोभनीय बयान जारी किए जा रहे है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अभिनेत्री और सांसद कंगना राणावत के लेकर तो कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया था। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं के महिलाओं को लेकर दिए जा रहे बयान से उनकी सोच सामने आ रही है।
ऐसे में इनकी राष्ट्रीय नेता द्वारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारा दिखावा प्रतित हो गया। कांग्रेस के आला कमान को पहले कांग्रेसी नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications