Jaipur News: बजट में नौकरियों की सौगातों पर युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल को बोला "थैक्स सीएम"
Rajasthan Cm bhajan lal News: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने बजट में सौगातों का पिटारा खोल दिया। किसानों से लेकर जवानों और युवाओं तक हर वर्ग को साधने की पूरी कवायद कर दी।
भाजपा नेताओं के साथ राजस्थान का बेरोजगार युवा भी भजनलाल सरकार के जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। रैली,जूलूस और पांडाल हर जगह पिछले दो दिनों से यहीं एक नारा सुनाई दे रहा है।
आज भी राजस्थान के सैकड़ों युवाओं ने बजट में नौकरी की घोषणाओं के बाद आज मुख्यमंतीर भजनलाल शर्मा का जोरदार स्वागत किया। तस्वीरों के देख युवाओं का उत्साह देखते ही झलक रहा है।

मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में युवाओ को लेकर सौगातों का पिटारा क्या खोला प्रदेश में जश्न का माहौल नजर आ रहा है। बजट में युवाओं को लेकर की घोषणाओं से उत्साहित युवाओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंच सीएम भजन लाल का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रत्येक युवाओं को संबल देना हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है।
आपकों बता दे कि राजस्थान सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट बिते दिन पेश कर दिया। इस बजट में आम और खास सभी को सरकार ने कुछ ना कुछ देने की पूरी कोशिश की। इस बजट को पेश करने के बाद वित्त मंत्री दीया कुमारी ने दावा भी किया था कि हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा है। जबकि कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 5 साल उन्होने कोई काम नहीं किया।
अपने बजट में खास तौर से युवाओं के रोजगार को लेकर भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें इस वर्ष में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और 5 साल में 4 लाख युवाओं को सरकार नौकरी देने के साथ 10 लाख युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की घोषणा कीय़ सरकार की घोषणाओं के बाद उत्साहित युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार जताया।
मुख्यमंत्री भजन लाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा देश के स्वर्णिम भविष्य का आधार हैं, युवा की ऊर्जा और उत्साह से राजस्थान प्रगति की एक नई इबारत लिखेग। हमारी सरकार युवाओं के सपनों और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रति पल के साथ प्रति क्षण काम कर रही है।
इस बजट में युवाओं के लिए इस वर्ष में 1 लाख नौकरियां की घोषणा की गई है। राज्य सरकार सार्वजनिक, निजी और व्यावसायिक सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications