Rajasthan News: गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़,दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
Rajasthan News: प्रदेश के दौसा जिले में आज गौतस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग के दौरान गौ तस्कर के गोली लगने के बाद दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
दौसा जिल के सिकंदरा टोल प्लाज के पास हुई मुठभेड़ में एक गौतस्कर के गोली लग गई और दूसरा घायल हो गया। इस कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को भी निरूद्ध किया है।

दरअसल गौवंशों से भरे ट्रक को लेकर भागते गौतस्करो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाब में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसके चलते दो गो तस्करों को पुलिस ने दबोच भी लिया ।
राजस्थान में गौ तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी है,जिसके चलते अब प्रदेश की पुलिस पर भी गौ तस्कर फायरिंग करने से भी नहीं चूक रहे।
राजस्थान सरकार के सख्त निर्देशों के बाद अब पुलिस भी गौ तस्करी को रोकने के लिए कमर कस कर तैयार हो चुकी है।
ताजा मामला जहा दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच फायरिंग होने की खबर का सामने आया है।
सिकंदरा पुलिस ने गौतस्करी के मामले एक बाल अपचारी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसका ट्रक नंबर HR 74 A 4654 से करीब 8 गौ वंशों को मुक्त करवाया गया है।
सिकंदरा थानाधिकारी के पद पर तैनात डिप्टी एसपी मनोहर लाल मीणा ने बताया कि घटना सिकंदरा टोल प्लाजा के पास की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गौतस्करों के पास अवैध हथियार 315 देशी कट्टा सहित 20 लीटर अवैध हथकढ़ शराब भी बरामद की है।
मुखबिर से सूचना मिली थी सिकंदरा थाना इलाके में गौवंश तस्करी की हो रही है। ऐसे में सिकंदरा थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सिकंदरा टोल के समीप नाकाबंदी शुरू कर दी।
गौवंश से भरे ट्रक को आता देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन शातिर चालक ट्रक को भगाने लगा और गौ तस्करों के ट्रक ने भाग निकलने के चक्कर में टोल से गुजर रहे कई वाहनों के भी टक्कर मार दी।
सिकंदरा थाना अधिकारी मनोहर लाल मीणा के नेतृत्व में सिकंदरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों को घेराबंदी की।
जब इन गौ तस्करों ने पुलिस से गिरा देखा तो पुलिस पर लगातार फायरिंग शुरू कर दी। जिसका सिकंदरा थाना पुलिस के जवानों ने फायरिंग की, गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक गौतस्कर के लगी जिससे वह बदमाश घायल हो गया।
सिकंदरा पुलिस ने मौके पर ही दो गौतस्करों को दबोच लिया है। वहीं पुलिस की फायरिंग में घायल हुए बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिकंदरा थाना प्रभारी मनोहर लाल मीना ने बताया कि तस्करों द्वारा गौवंश से लदा ट्रक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होते हुए दिल्ली ले जाने के चक्कर में था उधर ये तस्कर हरियाणा मेवात इलाके के बदमाश बताए जा रहे हैं।
जिनको पुलिस ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले ही दबोच लिया,जिसके चलते वो अपने प्लान में कामयाब नहीं हो पाए।
दौसा पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरूद्ध कर दो गौतस्करों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता जांच की जा रही है।
पुलिस बदमाशों की हिस्ट्री खंगाल रही। बीते अलवर जिले के कई इलाकों में गोकंशी के मामले जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता सहित कई IPS अधिकारियों के साथ अलवर जिले में कड़ी निगरानी किए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications