जोधपुर के फलौदी में युवकों को क्यों दी गई तालीबानी सजा, फिर पुलिस पर ही क्यों हुआ एक्शन ?
Rajasthan News: राजस्थान में जोधपुर के फलौदी में एक बार फिर से लड़की से मिलने आये युवकों को भारी पड़ गया, गांव के लोगों ने युवकों को घेरकर जमकर पीटा, हद तो यह हुई कि एक युवक को तालीबानी सजा देते हुए नाक काटने की कोशिश की।
जोधपुर के फलोदी जिले के धाधू गांव में लड़की से मिलने आये युवकों को महंगा पड़ गया। 22 साल की लड़की से गुरुवार रात तीन युवक गाड़ी में मिलने गए थे। इस बारे में गांव के लोगों को पता चल गया था। जिसके बाद गांव के लोगों ने युवकों को घेरकर जमकर पीटा।

बताया जा रहा है कि पीटने के् साथ ही एक युवक की नाक काटने की भी कोशिश की गई। पूरा घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई। इस मामले को लेकर जांच में एएसआई की लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को सुनील पुत्र करनाराम बिश्नोई, सुखराम पुत्र अर्जुन राम विश्नोई निवासी, वीरेंद्र पुत्र मांगीलाल बिश्नोई निवासी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी में आया है कि पकड़े गए युवक पीटने वाले थे। मारने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जबकि पिटाई करने वाले 12 से ज्यादा लोग थे।
फलौदी एसपी पूजा अवाना ने बताया कि गांव में मारपीट की सूचना मिली थी। गांव वालों ने लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। तीन युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था।
एसपी अवाना ने बताया कि गुरुवार रात की घटना है और वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में गाड़ी में बैठे युवकों पर कुछ लोग लाठी से मारपीट करते नजर आ रहे है। वीडियो के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।
जांच में सामने आया कि एएसआई भंवरलाल मौके पर पहुंचे थे। मामले में उनकी लापरवाही सामने आने पर रेंज आईजी विकास कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया।
दोनों पक्षों की ओर से मामले को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि युवक किस उद्देश्य के साथ आए थे।












Click it and Unblock the Notifications