Rajasthan: राजस्थान में आज इन जिलों में कहर बनकर बरसेंगे बादल, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट क्या ?
Rajasthan Mansoon News Update: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी एक बार फिर से जोरदार तरीके से होने वाली है। यानी एक बार फिर से राजस्थान पानी से तरबतर होने वाला है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के पूर्वी राजस्थान सहित करीब 22 जिलों में मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने अलर्ट जारी कर भारी बारिश की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद एक बार फिर से आमजन की जान गले में अटकती हुई नजर आ रही है।
आपकों बता दें कि बिते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जयपुर, भरतपुर, बूंदी, करौली, जैसलमेर,अजमेर, टोंक सहित कई जिलों जलभराव से बाढ़ के हालात हो गए थे। पानी की निकासी नहीं होने से गाड़ियां पानी में डूब गई थी।

मौसम विभाग ने आज पूर्वानुमान जारी कर अजमेर समेत 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
आगामी 2 सप्ताह के दौरान राज्य में सामान्य से अधिक बारिश (Excess rainfall) होने की प्रबल संभावना है। pic.twitter.com/2ZfJ0Id0nZ
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) August 22, 2024
अगर हम बिते 24 घंटों की बात करे तो पूर्वी राजस्थान यानी टोंक, दौसा, करौली,सवाईमाधोपुर जिलों के कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।
इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 21 तारीख से फिर से मानसून सक्रिय होने के कारण राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश अजमेर के नसीराबाद में 89 मिमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के जारी अलर्ट में कम दबाव का क्षेत्र कर्नाटक, गोवा तट से लगती अरब सागर की खाड़ी में स्थित है और दूसरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में स्थित है।
इसके कारण शुक्रवार से मानसून की ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। जिसके चलते पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
अगले 5-6 दिनों तक पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। जिसमें भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
अगले 5-6 दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 25-26 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications