राजस्थान विधानसभा में गूंजा बाजरे की खरीद का मुद्दा, सीएम भजन लाल ने दिया जवाब तो फिर हुआ ऐसा

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के सदन में आज बाजरे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जवाब दिया तो सदन में सन्नाटा छा गया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज विपक्ष को सीधे और सपाट शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि अगर सवाल पूछते है तो फिर जवाब सुनने की हिम्मत भी किजिए।

विधानसभा के सदन में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद का मुद्दा उठा सरकार की ओर से संतुष्टिक पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष में जमकर हंगामा किया।

the-issue-of-purchase-of-millets-was-raised-in-the-assembly-cm-bhajan-lal-gave-the-answer

हंगामा के बीच सदन में मौजूद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा खड़े हुए और उन्होंने बाजरे खरीद को लेकर सरकार की आगामी योजनाओं के बारे में बताया। सीएम की मौजूदगी पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कटाक्ष भी किया।

राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद का मुद्दा गरमाया रहा। सरकार की ओर से संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा भी किया।

सत्ता पक्ष के हंगामा के बीच सदन में मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाजरे की खरीद को लेकर सरकार की आगामी योजनाओं के बारे में बताया।

इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर जवाब को पूरा सुने बगैर बीच में बोलने और हंगामा करने पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अगर आपने सवाल किया है तो जवाब भी पूरा सुनने की कोशिश तो किजिए।

हालांकि भजन लाल शर्मा के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली खड़े हुए और उन्होंने सीएम की मौजूदगी पर कटाक्ष किया और कहा कि सरकार अगर सीधा जवाब दे तो विपक्ष को आपत्ति नहीं है। लेकिन सरकार के मंत्री जब जवाब को गोल-गोल घुमा के गुमराह करने की कोशिश करते हैं, तो बोलना तो पड़ेगा।

इसके बाद सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मामले को शांत करवा कर सत्र को सुचारू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+