हिण्डोली-नैनवां चम्बल पेयजल परियोजना का हुआ शिलान्यास, जानिए सीएम गहलोत ने क्या कहा?
जयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान की गहलोत सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है और इसी क्रम में 974 करोड़ रूपए लागत की हिण्डोली-नैनवां चम्बल पेयजल परियोजना का शिलान्यास हुआ है, इस बारे में जानकारी सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए दी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया है कि 974 करोड़ रूपए लागत की हिण्डोली-नैनवां चम्बल पेयजल परियोजना, 21 करोड़ लागत के नर्सिंग कॉलेज, 10.50 करोड़ की लागत के आईटीआई, 6.50 करोड़ की लागत के कृषि महाविद्यालय व 4.50 करोड़ की लागत के राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास किया।वहीं 117 करोड़ की तीन प्रमुख सड़कों का भी शिलान्यास किया।'
उन्होंने आगे लिखा कि ' हिण्डोली-नैनवां चम्बल पेयजल परियोजना से हिंडोली के 185 गांव और 198 ढाणियां तथा नैनवां शहर में 101 गांव और 89 ढाणियों को पेयजल उपलब्ध होगा । इसका अपना बहुत बड़ा महत्त्व है। इससे सैकड़ों गांवों तक पानी पहुंचेगा।'
उन्होंने आगे लिखा कि 'राज्य सरकार आमजन को सभी क्षेत्रों में सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी क्रम में हाड़ौती के सर्वांगीण विकास के लिए घोषित परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। राज्य सरकार ने कोरोना के दौरान भी विकास की गति को रूकने नहीं दिया। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क, नगरीय विकास व खेलकूद विकास के साथ समाज के सभी कमजोर तबकों को पेंशन, कर्मचारी वर्ग के लिए पुरानी पेंशन योजना जैसे अनेकों जन कल्याणकारी फैसले लिए गए।'












Click it and Unblock the Notifications