Jaipur: कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सोनी की इसलिए हो रही चर्चा, जब सांसदों की मौजूदगी में कर दिया यह काम

Rajasthan News: समस्याओं से कराहते लोगों को अगर त्वरित मदद मिल जाएं तो गरीब परिवारों के लिए इससे बड़ी सौगात क्या हो सकती है। राजस्थान में इन दिनों एक ऐसे ही समस्या के त्वरित समाधान को लेकर जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सोनी चर्चाओं में है।

आज भी जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा की मौजूदगी में फरियादियों का मौके परही समाधान हो गया।

बस फिर क्या था समस्याओं से मुरझाएं लोगों के चेहरे पलक झपकते ही मुस्कराते नजर आए। इस जनसुनवाई में 176 फरियादियों की समस्याओं का आज समाधान किया गया।

the-collector-resolved-the-issue-in-the-public-hearing-held-in-jaipur-collectorate-auditorium

जयपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में किसी की रुकी हुई पेंशन शुरू हो गई, तो किसी को निःशुल्क इलाज के रूप में मिली संजीवनी, किसी के बेहतर भविष्य के सपने को मिला छात्रवृत्ति का संबल तो किसी को मिला पालनहार योजना का सहारा।

जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह सहित विधायकों की मौजूदगी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने 176 परिवादियों के परिवाद सुने, जिनमें से कई प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

अन्य प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 176 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटवाने पेंशन शुरू करवाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने की शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे।

इसके साथ ही पेयजल की सप्लाई सुचारू कराने, पत्थरगढ़ी, कृषि भूमि में आवागमन हेतु रास्ता खुलवाने, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क, आवासीय पट्टा, बनवाने नामांतरण जमीन विवाद सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आमजन के प्रति जवाबदेही के साथ समस्याओं का निस्तारण करते हुए राहत देने के निर्देश दिए।

आपकों बता दे कि सीएम भजनलाल शर्मा ने आमजन के अभाव अभियोगों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल ने पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन को नियमित जनसुनवाई के निर्देश दिये हैं।

जनसुनवाई में विधायक गोपाल शर्मा, महेन्द्रपाल मीणा, राम अवतार बैरवा, डॉ शिखा मील बराला, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शांतनु कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+